3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत की हार के बाद फैन ने अर्शदीप सिंह को कहा ‘गद्दार’, बौखलाए क्रिकेटर ने घूरकर दिया जवाब

भारतीय टीम एशिया कप 2022 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार गई। इसके बाद युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बहुत ट्रोल किया जा रहा है। बस में चढ़ते समय इस बार एक फैन ने उनके लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया। अर्शदीप को भी इस पर गुस्सा आ गया था।
2 min read
Google source verification
asia cup 2022

asia cup 2022

एशिया कप में भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी रही थी लेकिन सुपर-4 बहुत बेकार रहा। भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का एक आसान कैच टपका दिया था। इसके बाद भारतीय टीम हार गई थी। तब से अर्शदीप सिंह को सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया जा रहा है। फैंस उनके लिए गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद जब सभी खिलाड़ी बस में जा रहे थे तब एक गुस्साए फैन ने अर्शदीप सिंह को गद्दार कह दिया। उस समय वहां पर बहुत बवाल भी देखने को मिला। इस फैन ने अपनी हद पार यहां पर की और इसे सबक भी सिखाया गया।

अर्शदीप को बोले गए गलत शब्द

दरअसल बस में चढ़ रहे अर्शदीप को बाहर खड़े एक फैन ने देखा। अर्शदीप को देखकर फैन उन्हें गद्दार कहने लगा। फैन ने कहा देखो गद्दार आया, मैच में कैच छोड़ दिया था। अर्शदीप बस में चढ़ गए और उन्होंने ये बात सुन ली थी। अर्शदीप सिंह ने वहां पर रूककर इस फैन को घूरकर देखा। हालांकि उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

इस दौरान फैन के आसपास भारतीय पत्रकार भी खड़े थे। इन पत्रकारों को गुस्सा आ गया और सभी ने मिलकर फैन की क्लास लगा दी। सभी ने फैन को दोबारा इस तरह की हरकत ना करने के लिए कहा। जब पत्रकारों ने फैन को डांठा तो वो कुछ बोल ही नहीं पाया। इस बीच सिक्योरिटी को भी बीच बचाव के लिए वहां पर आना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-2 खिलाड़ी जिनका एशिया कप 2022 के साथ ही टी-20 करियर लगभग खत्म हो गया



अर्शदीप सिंह के नाम में किया गया था बदलाव

पाकिस्तान से हार के बाद अर्शदीप सिंह को फैंस ने बहुत ट्रोल किया था। कुछ ने तो आपत्तिजनक शब्द खालिस्तानी का इस्तेमाल कर दिया था। विकीपीडिया पेज पर हैकर्स ने अर्शदीप का नाम बदलकर मेजर अर्शदीप सिंह लंगड़ा और फिर मेजर अर्शदीप सिंह बाजवा कर दिया था। इसके बाद कड़े कदम उठाए गए थे और जल्द ही उनके नाम में बदलाव किया गया था।

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के 3 गलत फैसले जिनकी वजह से एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की डूबी नैय्या

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग