19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: फिर बना वही संयोग, एशिया कप की तर्ज पर 10वें दिन चैंपियन बनने जा रही भारतीय महिला टीम

Asian Games 2026: एशियन गेम्‍स 2026 में फिर से एशिया कप 2026 वाले संयोग बन रहे, जो भारतीय महिला टीम को 10वें दिन फिर से चैंपियन यानी गोल्‍ड मेडल जिताते नजर आ रहे हैं। आइये आपको भी बताते हैं, ये संयोग आखिर क्‍या हैं?
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 19, 2026

Team India, Asian Games 2026,

भारतीय महिला टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Asian Games 2026 Coincidence:एशियन गेम्‍स 2026 में महिला क्रिकेट इवेंट अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। जहां पहले सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान और श्रीलंकाई महिला टीम आमने-सामने होंगे, तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्‍लादेश की टीम से होगा। ये दोनों ही मैच रविवार 20 सितंबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे। इसके बाद ब्रॉन्‍ज मेडल और फाइनल मुकाबले मंगलवार 22 सितंबर को खेले जाने हैं। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम को फेवरेट माना जा रहा है। इसके साथ ही कुछ ऐसे संयोग भी बन रहे हैं, जो उसे एशिया कप के बाद 10वें दिन फिर से चैंपियन बना रहे हैं।

एशियन गेम्‍स 2022 में भी बना था ये संयोग

चीन में आयोजित एशियन गेम्‍स 2022 भारत ने गोल्‍ड मेडल, श्रीलंका ने सिल्‍वर और बांग्‍लादेश ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। उस दौरान भी सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्‍लादेश से हुआ था और पाकिस्‍तान की भिड़ंत श्रीलंका से हुई थी। फिर फाइनल में भारत और श्रीलंका का आमना-सामना हुआ था, जिसमें भारतीय महिला टीम ने 116 रन बनाए थे और श्रीलंका को 97 रन के स्‍कोर पर रोकते हुए 19 रन से जीत दर्ज की थी।

एशिया कप 2026 में फिर इसी संयोग से चैंपियन बना भारत

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्‍टेडियम में हाल ही एशियन क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस एशिया कप 2026 का आयोजन किया गया था, जिसमें भारतीय टीम खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में भी वही संयोग बने थे, जो 2022 के एशियन गेम्‍स में बने थे। कुछ इसी तरह सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्‍लादेश से और पाकिस्‍तान का सामना श्रीलंका से हुआ था। भारत ने फिर वही इतिहास दोहराते हुए बांग्‍लादेश को हराया तो श्रीलंका ने पाकिस्‍तान को शिकस्‍त दी।

फिर फाइनल में भारत ने 13 सितंबर को पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 5 विकेट के पर 183 रन बनाए और फिर श्रीलंका को महज 111 रन पर समेटते हुए 72 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। इस तरह से एशिया कप और एशियाई खेल 2022 वाले संयोग फिर से एशियाई खेल 2026 में बने हैं, जो मौजूदा चैंपियन भारतीय महिला टीम को एक बार फिर से चैंपियन बना रहे हैं।