19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशियन गेम्‍स में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, 6 विकेट लेते ही 4 दिग्‍गजों को पछाड़ दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों में होगी एंट्री

Arshdeep Singh: अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद भारतीय पुरुष टीम का अब अगला असाइनमेंट एशियन गेम्‍स 2026 होगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन भारत अपने खिताब को बचाने के इरादे से उतरेगा। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए T20I में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह के पास दुनिया के टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्‍ट में शामिल होने का मौका होगा।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Sep 19, 2026

Arshdeep Singh T20I Record

भारतीय स्‍टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Arshdeep Singh T20I Record: भारतीय टीम ने गुरुवार को ही दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 127 रन के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इसके साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। अब भारतीय टीम का अगला बड़ा असाइनमेंट जापान में एशियन गेम्‍स 2026 का क्रिकेट इवेंट है। मौजूदा चैंपियन भारत इस बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। जहां भारत के स्‍टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

मिचेल सेंटनर समेत चार गेंदबाजों को पीछे छोड़ने का मौका

बता दें कि अर्शदीप सिंह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। वह अब तब 93 मैचों की 91 पारियों में 19.77 के औसत से 140 विकेट ले चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन 51 रन देकर पांच विकेट रहा है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में वह 14वें पायदान पर हैं। अगर वह एशियन गेम्‍स 2026 में छह विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह आयरलैंड के मार्क अडायर, न्‍यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर, नेपाल के संदीप लमिछाने और बहरीन के मुहम्‍मद रिजवान बट्ट को पछाड़ते हुए शीर्ष 10 में जगह बना लेंगे।

T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट

रैंकगेंदबाजमैचपारीविकेटबेस्टऔसतइकॉनमी5 विकेट
1राशिद खान (अफगानिस्तान)1181181975/314.026.142
2आदिल राशिद (इंग्लैंड)1521451714/223.307.550
3ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड)1421351654/1223.018.160
4टिम साउदी (न्यूजीलैंड)1261231645/1822.388.002
5वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)100981634/916.177.100
6मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)1281271606/1021.017.272
7एहसान खान (हांगकांग)1121101554/515.806.160
8एडम जांपा (ऑस्ट्रेलिया)1181151535/1920.347.351
9शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)1291261495/2020.916.812
10रिजवान बट्ट (बहरीन)95941456/915.906.784
11संदीप लामिछाने (नेपाल)78781425/912.766.142
11मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड)1381331424/1123.857.170
11मार्क अडायर (आयरलैंड)1001001424/1319.807.820
14अर्शदीप सिंह (भारत)93911405/5119.778.511

T20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

रैंकगेंदबाजमैचपारीविकेटबेस्टऔसतइकॉनमी5 विकेट
1अर्शदीप सिंह93911405/5119.778.511
2जसप्रीत बुमराह98951244/1518.186.520
3हार्दिक पंड्या1381251144/1627.138.340
4अक्षर पटेल104971053/922.467.520
5युजवेंद्र चहल8079966/2525.098.191
6कुलदीप यादव5452955/1713.746.952
7भुवनेश्वर कुमार8786905/423.106.962
8वरुण चक्रवर्ती4946755/1717.347.582
9रविचंद्रन अश्विन6565724/823.226.900
10रवि बिश्नोई5150714/1320.217.480