19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asian Games 2026: 20 सितंबर को मिल सकता है भारत को पहला मेडल, जानें रविवार को किन इवेंट्स में भारतीय एथलीट्स लेंगे हिस्सा

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय एथलीट और टीमें एक्शन में होंगी। शूटिंग और टेकबॉल में भारत को मेडल मिलने की उम्मीद है, जबकि महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
2 min read
Google source verification
womens india cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- Team India X)

India Schedule on 20th September at Asian Games:एशियन गेम्स 2026 में देश को पहला मेडल रविवार को मिल सकता है, जब शूटिंग इवेंट्स में देश की बेटियां रेंज में उतरेंगी। इसके अलावा टेकबॉल में भी भारत पहला मेडल जीत सकता है। 20 सितंबर को कई इवेंट्स में भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे, जहां कुछ शुरुआती मुकाबले होंगे, तो कुछ क्वालीफिकेशन राउंड और ग्रुप स्टेज के इवेंट्स होंगे।

शूटिंग से खुल सकता है खाता

रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलेगी और 2023 के खेलों में जीते अपने गोल्ड मेडल को बचाने की कोशिश करेगी। हालांकि, सबकी नजरें शूटिंग एरिना पर होंगी, जहां भारतीय महिला खिलाड़ी 10 मीटर एयर राइफल इवेंट्स में हिस्सा लेंगी। इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा विनोद भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।

रविवार से भारत का हॉकी अभियान भी शुरू होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने-अपने पहले मैच खेलेंगी। पूल A में शामिल पुरुष टीम इंडोनेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पूल B में शामिल महिला टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। 20 सितंबर के लिए भारत का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

वुशु

सुबह 05:30 बजे – मेंस चांगक्वान फाइनल (मेडल इवेंट)

इसके बाद – वूमेंस का 52kg (1/8 फाइनल): सोगंद सिंकाइचेतन (IRI) बनाम अपर्णा (IND)

इसके बाद – वूमेंस का 75kg (1/8 फाइनल): सोहेल मौसावी (IRI) बनाम विक्रांत बालियान (IND)

शूटिंग

सुबह 06:15 बजे – 10m एयर राइफल वूमेंस का व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन

सुबह 06:15 बजे – 10m एयर राइफल वूमेंस का टीम फाइनल (मेडल इवेंट)

टेकबॉल

सुबह 06:30 बजे – वूमेंस का सिंगल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: युइना साकामोटो (JPN) बनाम क्विंसी जोआकिम डिसूजा (IND) [मेडल इवेंट]

सुबह 07:00 बजे – मिक्स्ड डबल्स ब्रॉन्ज मेडल मैच: क्विंसी जोआकिम डिसूजा / मोहम्मद अनस इमरान बेग (IND) बनाम होआंग मिन्ह टैन गुयेन / जिया न्घी ट्रिन्ह (VIE) [मेडल इवेंट]

फील्ड हॉकी

सुबह 07:30 बजे – वूमेंस का पूल B (मैच 3): भारत बनाम उज्बेकिस्तान

सुबह 11:30 बजे – वूमेंस का पूल A (मैच 2): भारत बनाम इंडोनेशिया

टेबल टेनिस

सुबह 06:30 बजे – वूमेंस की टीम ग्रुप F (मैच 2): भारत बनाम इंडोनेशिया

सुबह 09:00 बजे – वूमेंस की टीम ग्रुप F (मैच 1): भारत बनाम इंडोनेशिया

दोपहर 12:30 बजे – वूमेंस की टीम ग्रुप F (मैच 3): सिंगापुर बनाम भारत

दोपहर 03:00 बजे – वूमेंस की टीम ग्रुप F (मैच 3): भारत बनाम ईरान

क्रिकेट

सुबह 10:30 बजे – सेमीफाइनल 2: बांग्लादेश बनाम भारत

बैडमिंटन

सुबह 11:30 बजे – वूमेंस की टीम का पहला राउंड (टाई 7): कजाकिस्तान बनाम भारत