
asia cup 2022
एशिया कप 2022 टीम इंडिया के लिए उम्मीद के मुताबिक सही नहीं रहा। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस हार की कई वजहें रही। कप्तान रोहित शर्मा ने भी कुछ गलत फैसले लिए जो टीम पर भारी पड़ गए। कुछ खिलाड़ी भी अब निशाने पर आ गए है। दो सीनियर खिलाड़ी भी है जो अब बहुत ट्रोल हो रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आगे से इन्हें टी-20 टीम में जगह नहीं मिल पाएगी। कई लोगों का मानना है कि दोनों का करियर अब खत्म हो गया है। इन खिलाड़ियों के ऊपर सबसे ज्यादा जिम्मेदारी थी लेकिन किसी भी मुकाबले में ये अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।
1) केएल राहुल
राहुल ने पिछले कुछ सालों से लगातार शानदार बल्लेबाजी की थी। IPL में भी वो अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। बड़े टूर्नामेंट में वो फेल हो जाते हैं। इंजरी के बाद बिल्कुल भी लय में वो नहीं लग रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में शायद उनकी जगह अब खतर में पड़ गई है। उनकी जगह ईशान किशन या फिर ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया जा सकता है। एशिया कप बहुत ही खराब राहुल के लिए रहा। ग्रुप स्टेज में भी वो फेल रहे। इसके बाद सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 28 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ भी वो 6 ही रन बनाए। अब उनकी फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शायद टीम मैनेजमेंट बड़ा फैसला लेकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकता है।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के 3 गलत फैसले जिनकी वजह से एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की डूबी नैय्या
2) भुवनेश्वर कुमार
इस टीम में भुवनेश्वर सबसे अनुभवी गेंदबाज थे लेकिन उन्होंने ही सुपर-4 के दोनों मैचों में बेकार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान के खिलाफ 19वें ओवर में 19 रन देकर मैच हरा दिया। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ भी 19वें ओवर में उनकी पिटाई दे दी। रोहित शर्मा ने उन्हें 19वां ओवर उनके अनुभव को देखकर दिया लेकिन वो फेल साबित हुए। हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के आने के बाद अब शायद भुवनेश्वर को टीम में नहीं रखा जाएगा। टी-20 में शायद ही आगे से उन्हें चुना जाएगा। भुवनेश्वर बड़े मैचों में अभी तक लगातार फेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ICC T20 रैंकिंग मे मोहम्मद रिजवान नंबर वन बल्लेबाज बने
Published on:
7 Sep 2022, 4:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.