
Asia Cup 2022
एशिया कप 2022 से भारतीय टीम बाहर हो गई है। अब अगर किस्मत सही रही तभी भारत फाइनल में पहुंचेगा और ये नामुमकिन है। खैर एशिया कप की शुरूआत भारत के लिए अच्छी रही थी। पाकिस्तान को पांच विकेट से ग्रुप स्टेज पर हराया। इसके बाद हांगकांग को 40 रन से हराया। सुपर-4 में भारतीय टीम की हालत खराब हो गई। पहले पाकिस्तान ने पांच विकेट से हरा दिया और इसके बाद श्रीलंका ने 6 विकेट से हरा दिया। खैर इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया ने बहुत गलतियां की। रोहित शर्मा के कुछ फैसले टीम पर भारी पड़ गए। इन दोनों मैचों को मिला दें तो दो ओवर ऐसे रहे जहां से भारत के हाथों से मैच फिसल गया था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
1) पाकिस्तान के खिलाफ 19वां ओवर
18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने एक आसान कैच टपका दिया था। पाकिस्तान को 2 ओवर में 26 रन चाहिए थे। रोहित शर्मा ने बॉल भुवनेश्वर कुमार को दी। तब लगा कि टीम इंडिया आसानी से ये मैच जीत जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भुवनेश्वर ने इस ओवर में 19 रन देकर पाकिस्तान की तरफ मैच कर दिया। अंतिम ओवर में इसके बाद पाकिस्तान को 7 रन चाहिए थे और ये आसानी से बन गए। भुवनेश्वर के इस ओवर में एक सिक्स और दो चौके पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने लगाए। भुवनेश्वर ने इस ओवर में 2 वाइड भी फेंकी।
यह भी पढ़ें- 2 खिलाड़ी जिनका एशिया कप 2022 के साथ ही टी-20 करियर लगभग खत्म हो गया
2) श्रीलंका के खिलाफ 19वां ओवर
कुछ ऐसा ही श्रीलंका के खिलाफ भी देखने को मिला। पहले मैच से यहां पर कप्तान रोहित शर्मा ने सबक नहीं लिया था। श्रीलंका को दो ओवर में 21 रन चाहिए थे। फिर से रोहित ने भुवनेश्वर पर भरोसा किया लेकिन वो नाकामयाब रहे। भुवनेश्वर ने इस ओवर में 14 रन देकर श्रीलंका की झोली में मैच डाल दिया। अंतिम ओवर में श्रीलंका को सात रन चाहिए थे और ये आसानी से बन गए। भुवनेश्वर ने इस ओवर में दो वाइड फेंकी और दो चौके खाए।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के 3 गलत फैसले जिनकी वजह से एशिया कप 2022 में टीम इंडिया की डूबी नैय्या
Published on:
7 Sep 2022, 7:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.