
Asia Cup 2023 के लिए टीम का ऐलान, जानें किन 17 खिलाड़ियों को मिली जगह।
Asia Cup 2023 Bangladesh Team Squad : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी एशिया कप 2023 के लिए अपनी टीम स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। बीसीबी के चयनकर्ताओं ने शाकिब अल हसन को कप्तानी सौंपने के साथ 17 सदस्यीय टीम स्क्वॉड की घोषणा की है। इस टूर्नामेंट का आगाज 30 अगस्त से पाकिस्तान में होगा। जबकि अंतिम मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा। पाकिस्तान की मेजबानी में खेले जाने वाले इस एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान और बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। बीसीसीआई के टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजने के फैसले के बाद अब यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बार फिर टीम की कमान शाकिब अल हसन को सौंपी है, क्योंकि वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे और उन्होंने वनडे की कप्तानी छोड़ने का फैसला भी किया था। अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं ने 17 सदस्यीय टीम स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।
एशिया कप के लिए बांग्लादेश टीम स्क्वॉड
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, नईम शेख, तौहीद हरिदोय, नजमुल हुसैन शांतो, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तस्कीन अहमद, हसन महमूद, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान, इबादत हुसैन, नासूम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन, तंजीद हसन तमीम, मेहदी हसन और शरीफुल इस्लाम।
यह भी पढ़ें : IND vs WI: क्या आज चौथे टी20 में भारत की उम्मीदों पर पानी फेरेगी बारिश
ये देश पहले ही कर चुके टीम की घोषणा
बता दें कि सबसे पहले मेजबान पाकिस्तान ने अपनी टीम स्क्वॉड का ऐलान किया था, जिसके बाद अब बांग्लादेश ने भी अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वहीं, श्रीलंका की संभावित टीम स्क्वॉड का ऐलान भी हो चुका है। हालांकि उसे अभी क्लीयरेंस नहीं मिल सकी है। जबकि भारतीय फैंस को एशिया कप के लिए टीम इंडिया के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही भारतीय टीम की भी घोषणा हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 आज, जानें कब-कहां और कैसे देखें बिलकुल मुफ्त
Published on:
12 Aug 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
