
पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच आज होगी सुपर-4 में भिड़ंत, दोनों की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव।
बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 के इस मैच से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगा है। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले नजमुल हुसैन शांतो इंजर्ड हो गए हैं। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के चलते एशिया कप से बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह लिट्टन दास को टीम में जगह दी गई है। शांतो ने एशिया कप के दो मैचों में 96.50 की ऐवरेज से 193 रन बनाए थे।
पाकिस्तानी टीम में एक बड़ा बदलाव
वहीं, सुपर-4 राउंड के पहले मैच के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया गया है। स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की जगह पेसर ऑलराउंडर फहीम अशरफ को जगह दी गई है। फहीम तेज गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी करने में सक्षम हैं।
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए फाइनल किए 15 नाम, इन 3 खिलाड़ियों को किया बाहर
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
मेहंदी हसन मेराज, मोहम्मद नईम, लिट्टन दास, तौहीद ह्रदोय, शमीम हुसैन, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और हसन महमूद।
यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 के सुपर-4 का शेड्यूल तय, जानें कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत
Published on:
06 Sept 2023 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
