scriptजब भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने Asia Cup में बीच मैदान पाकिस्तानी क्रिकेटर को दी गालियां | Patrika News
क्रिकेट

जब भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने Asia Cup में बीच मैदान पाकिस्तानी क्रिकेटर को दी गालियां

एशिया कप 2010 में भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर और कामरान अकमल के बीच तीखी बहस हुई थी। गंभीर ने गुस्से में आकर अकमल को बहुत कुछ कह दिया था। आज भी ये घटना फैंस को याद रहती है। कुछ समय पहले अकमल ने भी इस घटना पर अपना बयान दिया था।

नई दिल्लीAug 09, 2022 / 03:59 pm

Joshi Pankaj

Asia Cup gautam gambhir fight on field pakistan cricketer Kamran Akmal

एशिया कप 2010 में हुआ था पंगा

एशिया कप 2022 का आयोजन 27 अगस्त से होगा। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 28 अगस्त को होगा। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा। इस मचै का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की राइवलरी बहुत पुरानी रही है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। अब इस बार भारत के पास अपनी हार का बदला लेने का मौका होगा। दोनों टीमों का चयन भी हो गया है। आप सभी को पता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा हाईवोल्टेज वाला होता है। खिलाड़ी भी बहुत ही एग्रेशन में रहते हैं। फैंस भी पूरे जोश में रहते हैं। साल 2010 के एशिया कप में एक ऐसा वाक्या हुआ था जिसके बारे में आज भी बात की जाती है।

अकमल को गंभीर से पंगा लेना पड़ा था महंगा

गौतम गंभीर ने कुछ साल पहले क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। टीम इंडिया के लिए उनका करियर बहुत ही शानदार रहा था। गौतम गंभीर ने कई ऐतिहासिक पारियां खेली। गंभीर हमेशा अपने एग्रेशन के लिए जाने जाते थे। मैदान के अंदर उनसे कोई कुछ भी कह देता था तो वो उससे भिड़ जाते थे। एशिया कप 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल से वो भिड़ गए थे।

कामरान अकमल और गौतम गंभीर की लड़ाई आज भी फैंस को याद रहती है। दरअसल गौतम गंभीर बैटिंग कर रहे थे और इस दौरान अकमल बेवजह उनके खिलाफ अपील कर रहे थे। अकमल यहां पर गंभीर का ध्यान भटकाना चाह रहे थे। गंभीर को ये चीज अच्छी नहीं लगी और दोनों के बीच बहस हो गई।

यह भी पढ़ें

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड 600 टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने



गंभीर ने इस दौरान काफी कुछ अकमल से कहा। यहां तक की गंभीर ने गुस्से में आकर अकमल को गाली भी दे दी थी। मामला इतना आगे बढ़ गया कि अंपायर और दूसरे छोर पर खड़े महेंद्र सिंह धोनी को बीच बचाव करने आना पड़ा। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ था। गंभीर बार-बार अकमल को आंख दिखा रहे थे। ये किस्सा आज भी बहुत प्रसिद्ध है।

https://youtu.be/1MFuqWE5mzU


गंभीर के साथ हुए विवाद पर अकमल की सफाई

कामरान अकमल भी अब क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। कुछ समय पहले अकमल ने गंभीर के साथ हुए विवाद पर अपनी बात रखी थी। अकमल ने कहा, गंभीर के साथ 2010 के एशिया कप के दौरान माहौल थोड़ा गर्म हो गया था लेकिन यह सब गलतफहमी थी। वह बहुत अच्छा दोस्त है। हमने साथ में कई ‘ए’ क्रिकेट खेला है

अकमल का भी क्रिकेट करियर पाकिस्तान के लिए शानदार रहा। उन्होंने 157 वनडे मैचों में कुल 3236 रन बनाए हैं। पांच शतक भी इस दौरान लगाए। इसके अलावा उन्होंने 58 टी-20 मुकाबले खेले हैं। टी-20 में उन्होंने 987 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2022 से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं बाहर

Home / Sports / Cricket News / जब भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने Asia Cup में बीच मैदान पाकिस्तानी क्रिकेटर को दी गालियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो