5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs BAN: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले टेंशन में ऑस्ट्रेलिया! माइकल नेसर बाहर और जोश इंग्लिस दर्द से परेशान

AUS vs BAN Test Series 2026: बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका लग सकता है। तेज गेंदबाज माइकल नेसर चोट की वजह से पहले ही पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं और अब विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी चोट से परेशान हैं।
2 min read
Google source verification
Aus vs ban test 2026

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Australia vs Bangladesh Test 2026: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के तेज गेंदबाज माइकल नेसर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस के पहले टेस्ट में खेलने पर संशय बना हुआ है। इन दोनों खिलाड़ियों की चोट ने ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग-11 का गणित बिगाड़ दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में नेसर ने 3 मुकाबलों में 15 विकेट चटकाए थे और बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें टीम का मुख्य हथियार माना जा रहा था। दूसरी ओर, इंग्लिस मिडिल ऑर्डर के प्रमुख बल्लेबाज हैं, जो कई मौकों पर ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं।

गेंदबाज बाहर, विकेटकीपर दर्द से परेशान

बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज में जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की टीम में वापसी जरूर हो रही है, लेकिन हाल ही में इंजरी से लौटने के कारण वे अतिरिक्त जोखिम लेने से बच सकते हैं। ऐसे में नेसर की भूमिका इस सीरीज में बेहद अहम मानी जा रही थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि नेसर को अभ्यास सत्र के दौरान यह चोट लगी। वहीं, जोश इंग्लिस की फिटनेस भी ऑस्ट्रेलियाई खेमे के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। सीरीज से पहले खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मैच के दौरान उन्हें पीठ में ऐंठन महसूस हुई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड को दे दी है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई कोच को उम्मीद है कि इंग्लिस पहले टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, "उन्हें पीठ में खिंचाव की पुरानी समस्या रही है, जो समय-समय पर उभर आती है। फिलहाल उनके उपलब्ध होने को लेकर कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।"

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 13 अगस्त से होने जा रही है। पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट ग्रेट बैरियर रीफ एरिना स्टेडियम में आयोजित होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है। अगर ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को 2-0 से जीत लेता है, तो उसका जीत प्रतिशत 90% हो जाएगा। दूसरी ओर, बांग्लादेश को टॉप-5 टीमों में बने रहने के लिए इस सीरीज में 2-0 की हार से बचना होगा।

WTC 2025-27 की अपडेटेड अंक तालिका

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉअंकपीसीटी (%)
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड64115272.22
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका41122041.67
7इंग्लैंड134813824.36
8वेस्टइंडीज112723022.73
9पाकिस्तान514046.67