
लंदन। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। ऑस्ट्रेलिया टीम वर्ल्ड कप मैचों में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाली टीम बन गई है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पछाड़ दिया है।
फिंच ने धकेला भारत को पीछे:
श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियन कप्तान एरोन फिंच ने शानदार शतक जमाया। फिंच के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में अपने कुछ शतकों की संख्या 28 तक पहुंचा दी।
इस सूची में दूसरे नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम का नाम है। भारत के नाम वर्ल्ड कप मैचों में कुल 27 शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसी सूची में तीसरे नंबर पर श्रीलंका क्रिकेट टीम का नाम है। श्रीलंका ने वर्ल्ड कप मैचों में कुल 23 शतक जमाए हैं।
वर्ल्ड कप मैचों में सर्वाधिक शतक जमाने वाले देशः
| कुल शतक | देश |
| 28 शतक | ऑस्ट्रेलिया |
| 27 शतक | भारत |
| 23 शतक | श्रीलंका |
| 17 शतक | वेस्ट इंडीज |
| 15 शतक | न्यूजीलैंड |
| 15 शतक | इंग्लैंड |
| 14 शतक | साउथ अफ्रीका |
| 14 शतक | पाकिस्तान |
एरोन फिंच ने की स्टीव वॉ की बराबरीः
कंगारू कप्तान एरोन फिंच ने इस मैच में 153 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 132 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके और 5 सिक्स भी जमाए। इस शतक की बदौलत फिंच पूर्व ऑस्ट्रेलियन कप्तान स्टीव वॉ के समकक्ष खड़े हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से वर्ल्ड कप मैचों में शतक जमाने वाले फिंच मात्र तीसरे कप्तान हैं। फिंच से पहले केवल रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ ही वर्ल्ड कप में शतक जमा सके हैं।
वैसे वर्ल्ड कप में किसी भी ऑस्ट्रेलियन कप्तान की ओर से बनाया गया यह उच्चतम स्कोर (153) है। फिंच से पहले यह रिकॉर्ड स्टीव वॉ के नाम था। वॉ ने 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लीड्स में नाबाद 120 रनों की पारी खेली थी।
क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियन कप्तानों द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियांः
| रन | ऑस्ट्रेलियन कप्तान | खिलाफ | स्थान | साल |
| 153 | एरोन फिंच | श्रीलंका | द ओवल | 2019 |
| 140* | रिकी पोंटिंग | भारत | जोहानसबर्ग | 2003* |
| 120* | स्टीव वॉ | साउथ अफ्रीका | लीड्स | 1999 |
| 114 | रिकी पोंटिंग | श्रीलंका | सेंचुरियन | 2003 |
| 113 | रिकी पोंटिंग | स्कॉटलैंड | बस्सेटेरे | 2007 |
| 104 | रिकी पोंटिंग | भारत | अहमदाबाद | 2011 |
Updated on:
15 Jun 2019 09:44 pm
Published on:
15 Jun 2019 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
