6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live AUS vs IND T20 : भारत ने आस्टेलिया को 6 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से ड्रा

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले मैच में मिली हार और मेलबर्न में खेले गए दूसरे मैच के बारिश के कारण धुल जाने के बाद भारत इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में 1-0 से पीछे है। भारत के पास सीरीज जीतने का विकल्प बचा नहीं है, लेकिन वह सीरीज हारने से बच सकता है।
2 min read
Google source verification
ind vs aus

Live AUS vs IND T20 : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम को 165 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन कप्तान विराट कोहली (नाबाद 61) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। आस्ट्रेलिया ने पहले मैच में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी और दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। तीसरे मैच में भारत ने जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराकर लिया। इस जीत के साथ भारत की लगातार टी-20 सीरीज की जीत बरकरार है। वहीं चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया के पास टी20 सीरीज जीतने का मौका था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों के सामने घुटने तक दिए।

भारत की बल्लेबाजी -
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर भारत को 165 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कोहली की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और धवन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। लेकिन तभी स्टार्क की गेंद पर धवन 41 के निजी स्कोर पर एलबीडब्लू हो गए। अगले ही ओवर में एडम जाम्पा ने रोहित शर्मा को बोल्ड कर दिया। इसके बाद लोकेश राहुल और कप्तान कोहली ने स्कोर को आगे बढ़ाया। लेकिन मैक्सवेल की गेंद पर राहुल नाथन कल्टर-नील को कैच थमा बैठे। वहीं अगले ही ओवर की पहली गेंद में ऋषब पंत बिना खता खोले आउट हो गए। मुश्किल वक़्त पर कप्तान का साथ देने आए अनुभवी दिनेश कार्तिक। कार्तिक ने कोहली के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 60 रनों की शानदार साझेदारी की। कोहली ने 65वें टी-20 मैच में करियर का 19वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने नाबाद रहकर 41 गेदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए।

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी -

कप्तान एरॉन फिंच और सलमी बल्लेबाज डार्सी शॉर्ट की शानदार साझेदारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर कुल 164 रन बनाए। डार्सी शॉर्ट (33) और फिंच ने 28 रनों को योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा एलेक्स कैरी ने 27 और मार्कस स्टोइनिस ने 25 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया एक समय पर 200 के पार जाता दिख रहा था लेकिन क्रुणाल पांड्या की सूझबूझ भरी गेंदबाजी के सामने अच्छी शुरुआत के बावजूत उनकी बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। भारत के लिए क्रूणाल पांड्या ने चार और कुलदीप यादव ने एक विकेट लिया।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद।

आस्ट्रेलिया टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), डार्सी शॉर्ट, क्रिस लिन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, बेन मैक्डॉरमेट, एलेक्स कैरी, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क और नाथन कल्टर-नील।