27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aus vs NZ:स्टीव स्मिथ को नहीं मिलेगी जगह, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Aus vs NZ Dream 11: इस मैच में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड हमेशा से हाईस्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। ऐसे में आज ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर मुक़ाबला कांटे का होगा।
2 min read
Google source verification
pla.jpg

Australia vs New Zealand t20 world cup 2022 Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 के ग्रुप ए का पहला मुक़ाबला आज मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मुक़ाबले को जीतकर टी20 वर्ल्ड कप की विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को ही हराकर खिताब पर कब्ज़ा किया था।

ऑस्ट्रेलिया के पास काफी संतुलित टीम है। ऐसे में टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। स्मिथ के जगह युवा बल्लेबाज टिम डेविड को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। टिम ने हाल ही ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। टिम अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। गेंदबाजों की बात की जाये तो पैट कमिंस और जोश हेजलवुड अच्छे फॉर्म में हैं। वहीं न्यूजीलैंड के पास मार्टिन गप्टिल और डेवन कॉनवे जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। वहीं गेंदबाजों में लोकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट अच्छे फॉर्म में हैं।

पिच और मौसम का हाल -
ऑस्ट्रेलिया में इस समय कई हिस्सों में बारिश हो रही है। ऐसे में सिडनी में भी आज मैच के दौरान बूंदाबांदी हो सकती है। इस मैदान की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। ऐसे में टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेगी और लक्ष्य का पीछा करने चाहेगी। इस ग्राउंड में हाईस्कोरिंग मुक़ाबले खेले गए हैं। पहले खेलने वाली टीम की नज़रें 180 से ऊपर के स्कोर पर रहेगी।

ड्रीम 11: डेवन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल, आरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क
कप्तान - डेविड वॉर्नर
उपकप्तान - मार्कस स्टोइनिस

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), डेवन कॉनवे, फिन एलेन, मार्टिन गप्टिल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग