मूडी ने कहा, "आपको अपने आप पर भरोसा करने की जरूरत है और सुनिश्चित करना है कि आप इस तरह की नकारात्मकता को दूर करें कि आपने कई महीनों से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, या आप अचानक इंग्लैंड में आ गए हैं और आपको पूरी तरह से अलग परिस्थितियां मिली हैं। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को थोड़ा फायदा इसलिए मिला है, क्योंकि उन्होंने हाल के वर्षों में दक्षिण अफ्रीका की तुलना में ज्यादा बड़े मैच खेले हैं।" मूडी ने आईपीएल 2025 से पहले 4 प्लेऑफ टीमों की भविष्यवाणी की थी, जिसमें उन्होंने SRH, RCB, MI और GT को शामिल किया था, जिसमें से 3 सच हुई और SRH की जगह पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई।