
ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान सोफी मोनिलेक्स और भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर। (फोटो सोर्स: एक्स@/ICC)
Australia Women vs India Women: भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार 28 जून को आईसीसीस विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का सामना करेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है, क्योंकि वे पहले साउथ अफ्रीका से हार चुकी हैं। वह अभी ग्रुप ए में 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया अब तक टूर्नामेंट में कोई मैच हारी नहीं है। हालांकि, 2018 से अब तक टी20 वर्ल्ड कप में किसी ने उसे कड़ी टक्कर दी है, तो वह भारतीय महिला टीम ही है।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने 2018 से अब तक पांच T20 वर्ल्ड कप एडिशन में कुल 27 मैच खेले हैं, जिनमें से उसने 24 मुकाबले (करीब 90 प्रतिशत) अपने नाम किए हैं। जबकि सिर्फ तीन मैच ही हारे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन तीन हार में से उसे दो भारत के खिलाफ मिली हैं। 2018 के टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने ग्रुप स्टेज में उसे 48 रनों से हराया था। वहीं, 2020 के टी20 वर्ल्ड कप की ग्रुप स्टेज में ही उसे टीम इंडिया ने 17 रनों से मात दी थी। आज ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय महिलाएं उसी प्रदर्शन को दोहरा पाती हैं या नहीं।
टीम इंडिया ने अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की अच्छी शुरुआत की और पाकिस्तान-नीदरलैंड्स के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज की। हालांकि, तीसरे मैच में टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से हार के बाद बड़ा झटका लगा। उस हार के चलते भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। नतीजतन, भारत को अब हार हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच जीतना होगा।
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका सिंह।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोनिलेक्स, अलाना किंग, ग्रेस हैरिस।
Published on:
28 Jun 2026 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Women's T20 World Cup 2026
