
Babar Azam on Pakistan Captaincy: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ने फ्लोरिडा में आयरलैंड को तीन विकेट से हराकर अपना अभियान समाप्त किया। बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी में 2022 संस्करण में खिताबी मुकाबले तक पहुंचने वाली पाक टीम पहले दौर से ही बार हो गई। वह शुरुआती दो मैच हारने के बाद ही सुपर 8 के रेस से बाहर हो गई थी। ग्रुप A में पाकिस्तान को सह-मेजबान यूएसए और फिर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से लगातार हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने लगातार दो जीत के साथ वापसी की, लेकिन यह सुपर 8 में उनके स्थान को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त नहीं था।
इसके बाद बाबर आजम ने पाकिस्तान की व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान के रूप में अपने भविष्य के बारे में बात की और कहा कि अंतिम फैसला केवल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा किया जाएगा। बाबर ने आश्वासन दिया कि अगर वह फिर से कप्तानी छोड़ने का फैसला करते हैं तो वह "खुले तौर पर" सभी को बताएंगे। बाबर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "दूसरी बात - कप्तानी के बारे में - जब मैंने इसे छोड़ा था, तो मुझे लगा कि मुझे अब यह नहीं करना चाहिए, इसलिए मैंने इसे छोड़ दिया और मैंने खुद इसकी घोषणा की।"
बाबर ने आईसीसी क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद खुद कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया लेकिन एक सीरीज के बाद उनसे कमान वापस ले ली गई। बाबर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जब उन्होंने इसे मुझे वापस दिया, तो यह पीसीबी का फैसला था। जब मैं वापस जाऊंगा, तो हम यहां हुई सभी चीजों पर चर्चा करेंगे। और अगर मुझे कप्तानी छोड़नी पड़ी, तो यह फैसला मैं आपको खुलकर बताऊंगा। मैं पर्दे के पीछे कुछ भी घोषणा नहीं करूंगा। जो भी होगा, आपके सामने होगा। लेकिन अभी तक, मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है। यह फैसला पीसीबी का है।"
Published on:
18 Jun 2024 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
