30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PCB ने बाबर-रिजवान को एक और झटका देते हुए घटाया कद, 12 नए चेहरों की एंट्री, देखें पूरी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

PCB Central Contracts 2025-26: पीसीबी ने 2025-26 के लिए अपने नए सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे बड़ा झटका स्‍टार बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान को लगा है। इन दोनों को ए श्रेणी से निकालकर बी श्रेणी में डाल दिया गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Aug 19, 2025

PCB Central Contracts 2025-26

बाबर आजम व अन्‍य पाकिस्‍तानी क्रिकेटर। (फोटो सोर्स: IANS)

PCB Central Contracts 2025-26: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2025-26 सीजन के लिए नए सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट की घोषणा कर दी है और इसके साथ ही टीम के भविष्य को आकार देने के तरीके में एक बड़ा बदलाव आया है। इस बार कॉन्‍ट्रेक्‍ट में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो पिछले साल के 27 खिलाड़ियों से ज़्यादा है। लेकिन, सबसे हैरानी की बात ये है कि इसमें श्रेणी 'ए' में कोई नाम ही नहीं है। वर्षों से ए श्रेणी पाकिस्तान के बड़े खिलाड़ियों बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के लिए आरक्षित थी, लेकिन पीसीबी ने इस जगह को खाली छोड़ दिया है।

लगातार खराब प्रदर्शन के चलते हुआ डिमोशन

बाबर आजम और मोहम्‍मद रिजवान ने पिछले कुछ वर्षों से ए श्रेणी का दर्जा हासिल कर रखा था, लेकिन अब उनके लगातार खराब प्रदर्शन के बाद नए सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट में उन्‍हें भी बी श्रेणी में डाल दिया गया है। दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बड़ा नाम थे। लेकिन, पीसीबी ने पहले उन्‍हें एशिया कप 2025 की स्‍क्‍वॉड से बाहर किया और अब सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट में उन्‍हें डिमोट कर दिया गया है।

12 नए चेहरों को किया शामिल

पीसीबी के सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट की सूची में 12 नए चेहरे शामिल हैं, जिनमें अहमद दानियाल, हसन नवाज़, मोहम्मद हारिस और सुफ़यान मोक़िम शामिल हैं। इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मंशा सभी प्रारूपों में ज्‍यादा से ज्‍यादा विकल्पों को रखना है। बोर्ड पांच प्‍लेयर्स को पदोन्नति दी है, जिनमें अबरार अहमद और हारिस रऊफ़ भी शामिल हैं।

कुछ खिलाड़ी लिस्‍ट से बाहर

वहीं, कुछ प्‍लेयर्स को सूची से ही बाहर कर दिया गया है, जिनमें आमिर जमाल, कामरान गुलाम और उस्मान खान समेत कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। बाबर और रिजवान का डिमोशन हो या फिर कुछ प्‍लेयर्स को बाहर करना इससे साफ होता है कि पीसीबी 2026 में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए अच्‍छा प्रदर्शन करने वालों को तरजीह देना चाहता है।

Pakistan Central Contracts (2024–25 vs 2025–26)

Player2024–252025–26स्थिति/परिवर्तन
Babar AzamABDemoted
Mohammad RizwanABDemoted
Shaheen AfridiBBRetained
Naseem ShahBCDemoted
Shan MasoodBDDemoted
Abrar AhmedCBPromoted
Haris RaufCBPromoted
Saim AyubCBPromoted
Salman Ali AghaCBPromoted
Shadab KhanCBPromoted
Abdullah ShafiqueCCRetained
Noman AliCCRetained
Sajid KhanCCRetained
Saud ShakeelCCRetained
Fakhar Zaman–BNew Entry
Hasan Ali–BNew Entry
Mohammad Haris–CNew Entry
Hasan Nawaz–CNew Entry
Faheem Ashraf–CNew Entry
Sahibzada Farhan–CNew Entry
Khurram ShahzadDDRetained
Mohammad Abbas AfridiDDRetained
Mohammad Wasim JnrDDRetained
Ahmed Daniyal–DNew Entry
Hussain Talat–DNew Entry
Khushdil Shah–DNew Entry
Mohammad Abbas–DNew Entry
Salman Mirza–DNew Entry
Sufyan Moqim–DNew Entry
Aamir JamalD–Dropped
HaseebullahD–Dropped
Kamran GhulamD–Dropped
Mir HamzaD–Dropped
Mohammad AliD–Dropped
Mohammad HurrairaD–Dropped
Muhammad Irfan KhanD–Dropped
Usman KhanD–Dropped

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग