
टीम इंडिया में कुलदीप यादव की वापसी, देखें भारत-बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग-11।
IND vs BAN : भारत और बांग्लादेश के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा। टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए फिलहाल बांग्लादेश में है। बांग्लादेश ने वनडे सीरीज के पहले दोनों मैचों में भारत को हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। आज बांग्लादेश की टीम व्हाइट वॉश के इरादे से उतरेगी। जबकि टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज को खत्म करना चाहेगी। रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण तीसरे मुकाबले में केएल राहुल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी की पूरी संभावना है।
तीसरे वनडे मैच के लिए बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग इलेवन
लिटन दास (कप्तान), अनामुल हक, मुशफिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, नजमुल हुसैन शंटो, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज़, शाकिब अल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, नासूम अहमद और इबादत हुसैन।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और शार्दुल ठाकुर।
यह भी पढ़े -अबरार अहमद ने की 53 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
तीसरे वनडे मैच के लिए Dream11
Fantasy Suggestion 1 : केएल राहुल, विराट कोहली, महमुदुल्लाह, श्रेयस अय्यर, शाकिब अल हसन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, इबादत हुसैन और उमरान मलिक।
Fantasy Suggestion 2 : केएल राहुल, लिटन दास, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), महमुदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, इबादत हुसैन
यह भी पढ़े - तीसरे वनडे में केएल राहुल होंगे टीम इंडिया के कप्तान
Published on:
10 Dec 2022 09:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
