
India vs Bangaldesh 3rd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला कल यानि 10 दिसंबर को चटग्राम के ज़ोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा खेलने दिखाई नहीं देंगे। दूसरे वनडे में लगी अंगूठे की चोट के चलते वे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह केएल राहुल भारतीय टीम का नेतृत्व करते दिखाई देंगे।
इस सीरीज के लिए भारत ने एक बड़ा बदलाव किया है। टीम मैनेजमेंट ने 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव को स्क्वाड में शामिल किया है। भारत को लगातार फिरकी गेंदबाजी की कमी खल रही है। टीम में मौजूद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर नियमित सीन गेंदबाज नहीं हैं। ऐसे में कुलदीप यादव का आखिरी मुक़ाबले में खेलना लगभग तय है। इस आईपीएल सीजन में बेहतरीन प्रदर्शान करे के बाद कुलदीप की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है।
यह भी पढ़ें- 2023 में श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी इंडिया, घरेलू सीरीज के लिए शेड्यूल जारी
कुलदीप ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर में खेला था। उस मैच में 'चाइनामैन' गेंदबाज ने 4 विकेट से झटके थे। इस सीरीज में बांग्लादेश ने भारत को पहले वनडे में एक विकेट और दूसरे वनडे में 5 रन से हराकर सीरीज में 2-0 से कब्जा जमा लिया है।
भारतीय टीम 7 साल में पहली बार द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर आई है। इससे पहले भारत ने साल 2015 में महेंद्र सिंह डोनी की कप्तानी में बांग्लादेश का दौरा किया था। तब मेजबान टीम ने भारत को 2-1 से हराया था। इस सीरीज में भी वही यादें ताज़ा हो गई हैं। भारत पहले दो मैच हार चुका है और तीसरा अगर जीत भी जाता है तो यह सीरीज 2-1 से बांग्लादेश अपने नाम करेगा।
वहीं बांग्लादेश की टीम का अपने घर में शानदार प्रदर्शन जारी है। बांग्लादेश की टीम अपने घर में अक्तूबर 2016 के बाद से कोई वनडे सीरीज नहीं हारी है। बांग्लादेश से पहले भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से हार मिली थी। कीवियों के खिलाफ शिखर धवन कप्तान थे।
यह भी पढ़ें- हार के बाद रोहित शर्मा के नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, धोनी भी पहले कर चुके हैं ऐसा
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम -
केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव।
Updated on:
9 Dec 2022, 12:50 PM IST
Published on:
9 Dec 2022, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.