
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने 2022-23 के लिए घरेलू सत्र की घोषणा की जिसमें भारतीय टीम श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की सभी फॉर्मेट में सीरीज की मेजबानी करेगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए चार मैचों की टेस्ट सीरीज शामिल है।
भारत के 2022-23 अंतर्राष्ट्रीय घरेलू सत्र में नौ वनडे, छह टी20 और चार टेस्ट शामिल हैं। भारत के अंतर्राष्ट्रीय सत्र की शुरूआत जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से होगी। ये मैच 3, 5 और 7 जनवरी को मुंबई, पुणे और राजकोट में खेले जाएंगे।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे 10, 12 और 15 जनवरी को गुवाहाटी, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में खेले जाएंगे। श्रीलंका ने आखिरी बार फरवरी-मार्च 2022 में भारत का दौरा किया था जिसमें वे टी20 और टेस्ट सीरीज हार गए थे। एक्शन इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर शिफ्ट कर जाएगा जहां हैदराबाद, रायपुर और इंदौर 18, 21 और 24 जनवरी को मैचों की मेजबानी करेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को दूसरा वनडे काफी ऐतिहासिक होगा क्योंकि रायपुर शहर अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा।
भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा। न्यूजीलैंड ने आखिरी बार नवम्बर-दिसम्बर 2021 में भारत का दौरा किया था। दोनों टीमों के बीच मैच 27,29 जनवरी और एक फरवरी को रांची, लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
फरवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरूआत नागपुर में 9-13 फरवरी तक होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले तीन टेस्ट दिल्ली (फरवरी 17-21), धर्मशाला (मार्च 1-5) और अहमदाबाद (मार्च 9-13) में खेले जाएंगे। दिल्ली पांच साल के अंतराल के बाद टेस्ट मैच की मेजबानी करेगी।
यह सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी संस्करण होगा क्योंकि भविष्य दौरा कार्यक्रम का कहना है कि सीरीज पांच मैचों का कार्यक्रम बन जायेगी। भारतीय पुरुष टीम का घरेलू सत्र तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ समाप्त होगा जिसमें मैच मुंबई (मार्च 17), विशाखापट्नम (मार्च 19) और चेन्नई (मार्च 22) में होंगे।
Updated on:
8 Dec 2022, 2:58 PM IST
Published on:
8 Dec 2022, 2:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.