5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्राई सीरीज के फाइनल में बांग्लादेश, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से दी मात

ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचने वाली बांग्लादेश पहली टीम वेस्टइंडीज या आयरलैंड से होगा मुकाबला विश्व कप से पहले तीनों टीमों की है ये आखिरी सीरीज
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

May 14, 2019

Bangladesh vs West Indies

Bangladesh vs West Indies

डबलिन। विश्व कप से पहले आयरलैंड में चल रही ट्राई-नेशन सीरीज के पांचवे मैच में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से मात देकर फाइनल में एंट्री पा ली है। सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में मुश्‍फिकुर रहीम और सौम्य सरकार के अर्द्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश को जीत मिली। इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम आयरलैंड ही है। फाइनल में जगह बनाने वाली बांग्लादेश अभी पहली ही टीम है।

16 गेंद पहले ही जीत लिया मैच

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 247 रन बोर्ड पर टांगे थे। 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 16 गेंद पहले ही मैच को जीत लिया और फाइनल में स्थान पक्का किया। बांग्लादेश की जीत में मुस्‍ताफिजुर रहमान का भी प्रदर्शन शानदार रहा। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुस्‍ताफिजुर रहमान ने मैच के दौरान 4 विकेट लिए।

बांग्लादेश के लिए हुईं दो अहम साझेदारियां

बांग्‍लादेश के गेंदबाजों ने पहले कड़ी मेहनत करके फॉर्म में चल रही वेस्‍टइंडीज को 247 रन के स्‍कोर पर रोका और इसके बाद सौम्‍य सरकार (54) व मुश्‍फिकुर रहीम (63) के अर्धशतकों ने उसे जीत हासिल करने में मदद की। बांग्‍लादेश ने 47.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बांग्‍लादेश को तमीम इकबाल (21) और सरकार ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 54 रन की साझेदारी की। बांग्लादेश को पहला झटका 54 के स्कोर पर लगा। तमीम इकबाल के रूप में एश्‍ले नर्स ने वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई।

- इसके बाद सौम्य सरकार ने शाकिब अल हसन (29) के साथ मिलकर टीम का स्‍कोर 100 रन के पार लगाया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े। नर्स ने शाकिब का कैच चेस के हाथों कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद चौथे विकेट लिए बड़ी साझेदरी हुई। मुश्फिकुर रहीम (63) ने मोहम्‍मद मिथुन (43) के साथ बांग्‍लादेश की पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी की और बांग्‍लादेश को लक्ष्‍य के करीब पहुंचाया।

वेस्टइंडीज के कप्तान ने खेली कप्तानी पारी

इससे पहले वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से शाय होप ने 87 रन की पारी खेली। कप्तान जेसन होल्डर ने भी 76 गेंदों में 62 रन बनाए। होप ने 108 गेंदों में 6 चौके व एक छक्‍के की मदद से 87 रन बनाए। वहीं होल्‍डर ने 76 गेंदों में तीन चौके व एक छक्‍के की मदद से 62 रन की पारी खेली।

बांग्‍लादेश की तरफ से गेंदबाजी के दौरान मुस्‍ताफिजुर रहमान ने चार विकेट चटकाए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने रोस्‍टन चेस (19), जे कार्ट (3), एश्‍ले नर्स (14) और रीफर (7) को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा बांग्‍लादेश के कप्‍तान मशरफे मुर्तजा ने भी अच्‍छी गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। उन्‍होंने विंडीज ओपनर्स शाई होप व सुनील एंब्रिस (23) के अलावा जेसन होल्‍डर को अपना शिकार बनाया।