4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित

टीम की कप्तानी का जिम्मा मशरफे मुर्तजा को तस्कीन और रजा को मिली टीम में जगह चोटिल मुस्तफिजुर और रुबेल के बैकअप होंगे
2 min read
Google source verification
bangladesh cricket

आयरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित

ढाका : विश्व कप से पहले अपनी तैयारी जांचने के लिए बांग्लादेश, आयरलैंड और वेस्टइंडीज अगले सप्ताह से आपस में त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलेंगे। इस सीरीज का आयोजन आयरलैंड में हो रहा है। इसके लिए बांग्लादेश ने अपनी 18 सदस्यीय टीम घोषित की है। इस टीम में तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हरफनमौला खिलाड़ी फरहाद रेजा को टीम में शामिल किया है। टीम में 18 खिलाड़ी इसलिए शामिल किए गए हैं, क्योंकि उसके कुछ तेज गेंदबाज चोटिल हैं। ये दोनों उनके साथ वहां विकल्प के रूप में मौजूद रहेंगे।

चोटिल हैं मुस्ताफिजुर और रुबेल
कुछ दिन पहले बांग्लादेश की गेंदबाजी कोच कर्टनी वॉल्श ने जानकारी दी थी कि विश्व कप में चुने गए पांच तेज गेंदबाजों में से उनके तीन तेज गेंदबाज चोटिल हैं और आयरलैंड तथा वेस्टइंडीज के साथ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में उनका इस्तेमाल सावधानी से किया जाएगा। उन पर ज्यादा दबाव नहीं डाला जाएगा। इस वजह से तस्कीन को चोटिल तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन के बैकअप के तौर पर और फरहाद को बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के विकल्प के तौर पर टीम में रखा गया है। ये दोनों अभी अपनी चोटों से उबर रहे हैं।

5 मई से है त्रिकोणीय सीरीज
यह त्रिकोणीय सीरीज आयरलैंड में पांच मई से शुरू होकर 17 मई तक चलेगी। इसका फाइनल मैच 17 मई को खेला जाएगा। इसके बाद बांग्लादेश की टीम वहीं से 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड चली जाएगी। उसे विश्व कप में अपना पहला मैच दो जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

बांग्लादेश टीम

मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्य सरकार, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शाकिब हसन, मोहम्मद मिथुन, सब्बीर रहमान, मोसादेक हुसैन, मोहम्मद शफुद्दीन मेहदी हसन मिराज, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, अबू जैद, नईम हसन, यासिर अली, तस्कीन अहमद, फरहाद रजा।