18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI में इन बल्लेबाजों ने 50 से भी कम गेंदों में ठोका शतक, एक ने अबतक नहीं लिया संन्यास

वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक एबी डीविलियर्स के नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाया था। उसके अलावा कोरी एंडरसन, शाहिद अफरीदी, मार्क बाउचर, जॉस बटलर और ब्रायन लारा भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
2 min read
Google source verification
ton_in_odi.jpg

वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में शतक लगाना बड़ी बात माना जाता है। अक्सर 100 या उससे ज्यादा गेंद खेलकर खिलाड़ी वनडे में शतक लगाते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट को टी20 की तरह खेलकर 50 से कम गेंदों में शतक जड़ा है। तो आइए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में -

एबी डी विलियर्स -
वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स के नाम है। डी विलियर्स 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 44 गेंदों में 149 रन बनाए थे जिसमें 09 चौके और 16 सिक्स शामिल थे। अपनी इस पारी के दौरान डिविलियर्स ने सिर्फ 31 गेंदों में शतक पूरा किया था।

कोरी एंडरसन -
वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने जड़ा है। एंडरसन ने भी 2014 में वेस्टइंडीज में खिलाफ 47 गेंदों में 131 रनों की पारी खेली थी जिसमे 06 चौके और 14 सिक्स शामिल थे। उस पारी में एंडरसन ने 36 गेंदों में शतक पूरा किया था।

शाहिद अफरीदी -
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी पहले ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने 40 से भी कम गेंदों में शतक पूरा किया था। अफरीदी ने ये कारनामा 1996 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। उस मैच में अफरीदी ने 40 गेंदों में 06 चौके और 11 सिक्स लगाते हुए 102 रन बनाए थे और अपना शतक 37 गेंदों में पूरा किया था।

मार्क बाउचर -
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बाउचर ने जिंबाब्वे के विरुद्ध खेलते हुए 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इस दौरान उन्होंने 10 सिक्स और 8 चौकों की मदद से नाबाद 147 रन की पारी खेली थी।

शाहिद अफरीदी-ब्रायन लारा-
वनडे क्रिकेट के इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक लगाने का कारनामा पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी और करेबियाई महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के बीच संयुक्त रूप से है। ब्रायन लारा ने बांग्लादेश के खिलाफ 1999 तो शाहिद अफरीदी ने भारत के लिए 2005 में ये कारनामा किया था। ब्रायन लारा ने 62 गेंदों में 18 चौके और 04 सिक्स लगाते हुए 117 रन बनाए थे।

जॉस बटलर -
इंग्लैंड के आक्रामक खिलाड़ी जॉस बटलर भी अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 50 से कम गेंदों में शतक लगा चुके है। बटलर ने 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों में 116 रनों की पारी खेली थी जिसमे 10 चौके और 08 सिक्स शामिल थे। बटलर ने इस पारी में अपना शतक 46 गेंदों में पूरा किया था।

सनथ जयसूर्या -
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या ने भी वनडे में 50 से कम गेंदों में शतक लगाया था। जयसूर्या ने 1996 में पाकिस्तान के खिलाफ ये पारी खेली थी। उस मैच में जयसूर्या ने 65 गेंदों में 11 चौके और 11 छक्के लगाते हुए 134 रन बनाए थे। इस पारी में जयसूर्या ने 48 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था।