23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का किया ऐलान, पहली बार इन 5 खिलाड़ियों को मिला मौका

BCCI Central Contract for Women's Cricket Team: बीसीसीआई ने सत्र 2024-25 के लिए भारतीय महिला क्रिकेअ टीम के लिए सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट घोषित कर दिया है। इसमें श्रेयंका समेत पांच प्‍लेयर्स को पहली बार शामिल किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Mar 2025, 2:44 PM IST

BCCI

BCCI Central Contract for Women's Cricket Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सत्र 2024-25 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। जिसमें पिछली रिटेनरशिप की अधिकांश खिलाडि़यों को बरकरार रखा गया है। जबकि श्रेयंका समेत पांच प्‍लेयर्स को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जोड़ा गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा की वरिष्ठ तिकड़ी ग्रेड ए में बनी हुई है। बीसीसीआई ने अपनी घोषणा में वेतन ग्रेड का कोई उल्लेख नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि तीनों श्रेणियों के लिए राशि 50 लाख रुपये, 30 लाख रुपये और 10 लाख रुपये का पुराना वेतन ग्रेड ही जारी रहेगा।

ग्रेड बी में एकमात्र बदलाव

बता दें कि 2023-24 के लिए रिटेनरशिप को सार्वजनिक नहीं किया गया था, लेकिन नवीनतम रिटेनरशिप 2022-23 के समान हैं, जिसमें ग्रेड ए समान है। ग्रेड बी में एकमात्र बदलाव यह है कि वरिष्ठ स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को बाहर कर दिया गया है। पिछले कुछ अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर रहने के बावजूद शेफाली वर्मा को रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष के साथ ग्रेड बी में रखा गया है।

ग्रेड सी में बड़े बदलाव

बड़े बदलाव ग्रेड सी में हुए हैं, जिसमें पिछली अनुबंध सूची से सिर्फ चार खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। वहीं, श्रेयंका पाटिल, तीतास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर और उमा छेत्री को पहली बार शामिल किया गया है। जबकि देविका वैद्य, मेघना सिंह, एस मेघना और हरलीन देओल को 16 सदस्यीय घोषणा में जगह नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : मैच के दौरान बांग्‍लादेश के इस स्टार क्रिकेटर तमीम इकबाल को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई महिला क्रिकेट टीम का सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट

ग्रेड ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा

ग्रेड बी: रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, शैफाली वर्मा

ग्रेड सी: यास्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तीतास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा, पूजा वस्त्रकार