3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में श्रेयस अय्यर का कमाल, बीसीसीआई से मिल सकता है बड़ा इनाम

BCCI Annual Contracts: एक रिपोर्ट की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बीसीसीआई की ओर से एनुअल कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है। हालाकि उन्हें किस कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 7 Mar 2025, 10:15 PM IST

Shreyas Iyer

BCCI Annual Contracts: रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मार्च को होने वाले टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की नजर है। टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद बोर्ड खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा, जिसके बाद एनुअल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी किया जाएगा।

एक रिपोर्ट की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बीसीसीआई की ओर से एनुअल कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है। हालाकि उन्हें किस कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है। वही, बोर्ड की ओर से अक्षर पटेल, केएल राहुल और ऋषभ पंत को प्रमोट करे तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तानी गेंदबाज ने किया बड़ा खुलासा, कहा- मैंने विराट कोहली से कहा था मेरी गेंद पर छक्का मारो

बीसीसीआई ने पिछले साल 30 खिलाड़ियों को एनुवल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी थी। सीजन 2023-24 के लिए जारी की गई इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन का नाम नहीं था। बीसीसीआई की एनुअल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड-ए प्लस में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। ए-ग्रेड में पांच और बी ग्रेड में तीन करोड़ रुपए मिलते हैं। सबसे निचले सी ग्रेड में शामिल किए गए खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 48.75 की औसत से कुल 195 रन बनाए हैं। टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 79 रन है। श्रेयस अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ 15 रन, पाकिस्तान के खिलाफ 56 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 45 रन की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 से पहले समीर रिजवी को बड़ी जिम्मेदारी, शेष भारत का बनाया कप्तान