4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित BCCI, साहा को रणजी मैच खेलने की नहीं मिली परमिशन

- रिद्धिमान साहा ( wriddhiman saha ) न्यूजीलैंड टूर ( New Zealand Tour ) पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे
2 min read
Google source verification
wriddhiman_saha.jpg

wriddhiman_saha

नई दिल्ली। टीम इंडिया इस वक्त अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझ रही है और इस समस्या से बीसीसीआई ( BCCI ) में टेंशन में है। न्यूजीलैंड दौरे पर पहले ही शिखर धवन ( Shikhar Dhawan ) चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में बोर्ड ने विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ( wriddhiman saha ) को दिल्ली के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में ना खेलने को कहा है ताकि वह खुद को न्यूजीलैंड दौरे के लिए फिट रख सकें। आपको बता दें कि साहा रणजी ट्रॉफी में पश्चिम बंगाल की तरफ से खेलते हैं।

गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो गए ईशांत शर्मा, न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलना हुआ मुश्किल

साहा ना हो जाएं चोटिल, इसलिए बोर्ड ने लिया फैसला

रिद्धिमान साहा को पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दिन-रात टेस्ट मैच में ऊंगली में चोट लग गई थी और वह फिलहाल उसी चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में रणजी के किसी मैच में साहा फिर से चोटिल ना हो जाएं तो बोर्ड ने उन्हें रणजी मैच खेलने से ही मना कर दिया है।

केशव महाराज ने रूट के एक ओवर में ठोक दिए 28 रन, नाम किया शानदार रिकॉर्ड

बंगाल के कोच अरूण लाल ने दी जानकारी

बंगाल के कोच अरुण लाल ने मैच के बाद कहा, "रिद्धि (साहा) रविवार से दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मुझे लगता है कि बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें इसमें नहीं खेलने को कहा है।"कोच ने कहा, "यह उनके लिए अच्छा होगा, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।"भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 21 फरवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ईशांत शर्मा पहले ही चोट की वजह से हो चुके हैं बाहर

आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी के ही एक मैच में दिल्ली के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा भी चोटिल हो गए हैैं। वो पहले ही न्यूजीलैंड दौरे से हो चुके हैं। ईशांत के टखने में चोट के कारण वो न्यूजीलैंड नहीं जा पाएंगे। ईशांत को विदर्भ के साथ जारी रणजी ट्रॉफी मैच में दाएं टखने में चोट लग गई थी। यह चोट ग्रेड-3 की है जिसके कारण ईशांत को छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई है।