
बीसीसीआई ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए बुमराह, शमी, जडेजा और पूनम के नाम किए प्रस्तावित
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को चार क्रिकेटरों के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किया है। इस लिस्ट में तीन पुरुष क्रिकेटर और एक महिला क्रिकेटर को जगह दी गई है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित नामों में पुरुष खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा का नाम है तो महिला क्रिकेटर से पूनम यादव का नाम शामिल किया गया है।
महाप्रबंधक सबाकरीम ने सुझाए नाम
सर्वोच्च न्यायालय की ओर से चुनी गई प्रशासकों की समिति (COA) ने नई दिल्ली में क्रकेट परिचालन महाप्रबंधक सबा करीम के साथ बैठक कर इन नामों पर फैसला लिया। सबाकरीम ने सीओए को इन खिलाड़ियों के नाम सुझाए।
तीनों पुरुष खिलाड़ी हैं विश्व कप टीम का हिस्सा
जिन पुरुष खिलाड़ियों के नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए प्रस्तावित किए गए गए हैं, वे सभी विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। इनमें से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी का पिछले एक साल से जबरदस्त फॉर्म में हैं। इसके अलावा पिछले काफी समय से टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा रहे रविंद्र जडेजा फिलहाल शॉर्टर फॉर्मेट में टीम में अंदर-बाहर होते रहे हैं। उन्होंने ने भी दमदार वापसी करते हुए विश्व कप टीम में जगह बनाई है।
वहीं पूनम यादव महिला टीम की अहम हिस्सा हैं। वह पिछले कुछ समय से लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इंग्लैंड में हुए पिछले विश्व कप में भी टीम का अहम हिस्सा थीं।
Updated on:
27 Apr 2019 04:38 pm
Published on:
27 Apr 2019 04:38 pm
