पांच एलीट ग्रुप विजेता पहुंचेंगे सीधे क्वार्टर फाइनल में
घरेलू टूर्नामेंट के लिए बनाए जाने वाले पांच एलीट ग्रुप के विजेता सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगे। इनमें से प्रत्येक एलीट ग्रुप से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों और प्लेट ग्रुप की विजेता के बीच तीन प्री-क्वार्टर फाइनल होंगे। इनमें से तीन विजेता क्वार्टर लाइन-अप को पूरा करेंगे। सीनियर महिला वनडे, टी20 और महिला अंडर 19 (वन-डे) के लिए पांच एलीट ग्रुप होंगे, जिनमें छह टीमें होंगी और एक प्लेट ग्रुप में छह टीमें होंगी।