नई दिल्ली : क्रिकेट की दुनिया में सबसे सफल इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार सिर्फ 11 नहीं, बल्कि एक मैच में 15 खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आईपीएल को रोचक बनाने के लिए इसके खेल नियमों में बड़ा बदलाव करने की योजना बना रहा है। अगर सबकुछ योजनानुसार रहा तो 2020 आईपीएल में ऐसा देखने को मिल सकता है।