6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईशांत शर्मा के बेस प्राइस से भी महंगा पड़ा बेन स्टोक्स का एक विकेट, कीमत जान कर होश उड़ जाएंगे

इस सीजन में स्टोक्स द्वारा लिया गया हर विकेट राजस्थान रॉयल्स को 1.5 करोड़ रूपए का पड़ा।
less than 1 minute read
Google source verification
IPL 2018

ईशांत शर्मा के बेस प्राइस भी महंगा पड़ा बेन स्टोक्स का एक विकेट, कीमत जान कर होश उड़ जाएंगे

नई दिल्ली| इस साल आईपीएल ऑक्शन में ऊंची-ऊंची बोलियां लगी लेकिन इन सब में सबसे ऊंची बोली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई और वो थी इंग्लैंड के आलराउंडर बैन स्टोक्स की। राजस्थान ने स्टोक्स को इस साल 12 करोड़ रूपए में खरीदा। ये इस आईपीएल ऑक्शन की सबसे ऊंची बोली थी। लेकिन स्टोक्स इस आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाए और उनका एक-एक विकेट राजस्थान को बहुत महंगा पड़ा|

1.5 करोड़ का पड़ा एक विकेट
जी हां! स्टोक्स का प्रदर्शन इस सीजन में बेहद निराशाजनक रहा। स्टोक्स ने इस आईपीएल में कुल मिला के 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने मात्र 8 विकेट लिए हैं। मतलब इस सीजन में स्टोक्स द्वारा लिया गया हर विकेट राजस्थान रॉयल्स को 1.5 करोड़ रूपए का पड़ा। वहीं अगर हम बात करें रन की तो स्टोक्स ने इस सीजन में मात्र 196 रन बनाए हैं। इस हिसाब से स्टोक्स ने एक रन 6,12,245 रूपए में बनाया है। इस सीजन में स्टोक्स एक अर्धशतक भी नहीं लगा पाए।

मुंबई हारी तो राजस्थान खेलेगा प्लेऑफ
बता दें बेन स्टोक्स आईपीएल में अपना सफर पूरा कर अपने देश वापस लौट गए हैं। स्टोक्स के साथ-साथ इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर भी स्वदेश रवाना हो गए हैं। राजस्थान ने इस आईपीएल में 14 में से 7 मैच जीत कर 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। अगर रविवार को होने वाले मैच में मुंबई इंडियंस दिल्ली से हार जाता है तो राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।