25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ben Stokes नाइट क्लब मामले के बाद कप्तानी छोड़ने के साथ क्रिकेट से भी ले सकते हैं संन्यास, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Ben Stokes Controversy: नाइट क्‍लब कंट्रोवर्सी के बाद खबर आ रही है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को अपनी शर्तों पर टेस्ट कप्तानी पद छोड़ने के लिए कहा है। इसके साथ ही वह अपना इंटरनेशनल करियर जारी रख सकते हैं। लेकिन, अब रिपोर्ट आ रही है कि वह खुद ही पद छोड़ने के साथ टेस्‍ट क्रिकेट को अलविदा भी कह सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 09, 2026

Ben Stokes retires

इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Ben Stokes Night Club Controversy: न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की 115 रन की जीत के कुछ घंटों बाद एक घटना बड़ी हुई थी, जिसके बाद से इंग्‍लैंड के मौजूदा टेस्‍ट कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह गस एटकिंसन के साथ जीत का जश्‍न मनाने के लिए नाइट क्लब में गए थे। उनकी इस हरकत से इंग्लैंड और वेस्‍ल क्रिकेट बोर्ड (ECB) खासा नाराज है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने बेन स्‍टोक्‍स के सातने शर्त रखी है कि उन्‍हें टेस्‍ट क्रिकेट खेलने के लिए कप्‍तानी का पद छोड़ना होगा। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, स्टोक्स खुद कप्‍तानी के पद से हट सकते हैं और टेस्‍ट क्रिकेट से भी रिटायर हो सकते हैं।

'पद छोड़ने वाले हैं और शायद रिटायर भी हो जाएंगे'

इंग्‍लैंड के पोर्टल टॉकस्पोर्ट पर बात करते हुए द क्रिकेटर के सीनियर रिपोर्टर जॉर्ज डोबेल ने कहा है कि उन्हें बताया गया है कि बेन स्टोक्स डिसिप्लिनरी एक्शन का इंतजार करने के बजाय खुद ही पद से हट सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह सुनकर मुझे डर लग रहा है कि स्टोक्स पहले खुद एक्शन लेंगे। अफसोस की बात है कि वह पद छोड़ने वाले हैं और शायद रिटायर भी हो जाएंगे।

उन्‍होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत अफसोस की बात होगी और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा नहीं करेंगे। उम्मीद है कि वह डटे रहेंगे और अपनी बात पर अड़े रहेंगे, जो कि हम उनके बारे में जानते हैं। बता दें कि स्टोक्स अभी इंग्लैंड के टेस्ट कैप्टन हैं और टीम के रेड-बॉल सेटअप में एक अहम खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि वह अब सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं।

क्रिकेट से ब्रेक लेने की भी संभावना

वहीं, क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह भी संभावना है कि बेन स्टोक्स क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं। उन्होंने पहले भी 2021 में मेंटल हेल्थ के आधार पर खेल से अनिश्चित समय के लिए ब्रेक लिया था, जिसके एक साल बाद जो रूट इंग्लैंड के कैप्टन बने थे।

ईसीबी ने की घटना की पुष्टि

ईसीबी ने सोमवार को ही पुष्टि की कि स्टोक्स और एटकिंसन न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत का जश्न मनाते समय एक घटना में शामिल थे। ईसीबी के बयान में कहा गया कि सोमवार सुबह बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन एक नाइट क्लब में मौजूद थे, जब यह घटना हुई। हम अभी और जानकारी एकत्रित कर रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए टीम के बारे में सही समय पर घोषणा की जाएगी।