फखर जमां का बल्ला पूरी तरह से विफल -
वहीं पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ इमाम उल हक और बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े थे और मलिक ने अंत तक खड़े होकर नाबाद 51 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई थी। इन तीनों के अलावा हालांकि पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। फखर जमां का बल्ला पूरी तरह से विफल रहा था। हारिश सोहेल भी नाकाम रहे थे। पाकिस्तान की फील्डिंग पिछले मैच में बेहद खराब रही थी और इसी कारण अफगानिस्तान की टीम 250 पार करने में सफल रही थी। वहीं गेंदबाजी भी पाकिस्तान की चिंता है। हसन अली, मोहम्मद आमिर, उस्मान खान उस तरह की गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं जैसी उनसे उम्मीद की जाती है।