
Bhuvneshwar Kumar in t20i
भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच एक समय पांच मैचों के T20 सीरीज चल रही है। इस सीरीज का दूसरा T20 मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। लेकिन इस मैच में भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट निकाले, इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाले तेज गेंदबाज बन गए हैं। हालांकि भारत इस मुकाबले को जीतने में सफल तो नहीं रहा लेकिन भुवनेश्वर कुमार के इस प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट फैंस को खुश होने का मौका जरूर दिया।
भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास
गौरतलब है कि भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) अपनी स्विंग गेंदबाजी से अक्सर बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। इसी क्रम में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 13 रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने इस मैच में रीजा हेंडरिक्स, ड्वेन प्रटोरियस, डूसेन और वाइन पार्नेल को आउट किया। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ने पावरप्ले में 3 विकेट निकालकर साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया, लेकिन भारत इस मैच को जीतने में कामयाब नहीं रहा। इस मैच में 4 विकेट निकालने के साथ ही भुवनेश्वर कुमार T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम पावर प्ले में कुल 33 विकेट दर्ज हैं।
कुछ ऐसा रहा है T20 करियर
गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 25 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डेब्यू किया था। वहीं उन्होंने भारत के लिए 61 T20 मैच खेलते हुए कुल 63 विकेट अपने नाम किए हैं T20 क्रिकेट में भुवनेश्वर का औसत 6.99 का है।
यह भी पढ़ें - KL Rahul और Virat Kohli को वर्ल्ड कप के टॉप 3 में मैं नही देखता- गौतम गंभीर
2-0 से आगे साउथ अफ्रीका
कटक में हुए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका 2-0 से बढ़त बनाए हुए हैं। गौरतलब है कि पहले मुकाबले में भी साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला 14 जून को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो का है, इस मुकाबले को हारते ही भारत सीरीज भी हार जाएगा।
यह भी पढ़ें - जावेद मियांदाद के वो खास 4 रिकॉर्ड जो आज भी अटूट हैं
Updated on:
13 Jun 2022, 6:59 PM IST
Published on:
13 Jun 2022, 6:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.