24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मशाला वनडे: कोरोना से दहशत में खिलाड़ी, भुवी बोले- थूक से नहीं चमकाऊंगा गेंद

Highlight - भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी हुई है - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम कल पहला वनडे मैच खेलेगी - टीम के खिलाड़ियों पर कोरोना वायरस का खतरा देखने को मिल रहा है
2 min read
Google source verification
bhuvneshwar_kumar.jpg

धर्मशाला। टीम इंडिया गुरूवार से दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के धर्मशाला ( DharmShala ) में खेला जाएगा। इस मैच पर कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को जब भारतीय टीम धर्मशाला पहुंची तो टीम के कुछ खिलाड़ी जैसे कि युजवेंद्र चहल चेहरे पर मास्क लगाते हुए नजर आए। ऐसे में टीम के बाकी खिलाड़ी भी कोरोना वायरस को लेकर एहतियात बरत रहे हैं।

IPL 2020 पर फिर मंडराए संकट के बादल, मद्रास हाईकोर्ट पहुंचा मामला

गेंद चमकाने के लिए नहीं होगा थूक का इस्तेमाल

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी हुई है। मैच से पहले भुवनेश्वर ने कहा है कि वो मैच के दौरान गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल नहीं करेंगे। आपको बता दें कि मैदान पर गेंदबाजों को अक्सर देखा जाता है कि गेंद की चमक को बरकरार रखने के लिए थूक का इस्तेमाल किया जाता है। भुवनेश्वर ने ये बात कोरोना वायरस के डर से कही है।

2021 महिला विश्व कप का कार्यक्रम जारी, भारतीय टीम नहीं कर पाई क्वालीफाई

विकल्प पर विचार करेंगे- भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए उनके सवालों का जवाब दिया। भुवी ने कहा, "हमने यह बात सोची है कि थूक से गेंद को नहीं चमकाएंगे। अभी यह नहीं बता सकता कि अगर थूक का प्रयोग गेंद को चमकाने के लिए नहीं करेंगे तो फिर इसकी चमक बनाए रखने के लिए क्या किया जाएगा। ऐसा ना करने पर जब हमारी पिटाई होगी तो फिर आप कहेंगे कि आप गेंदबाजी अच्छी नहीं कर रहे हैं।"

टीम में हर कोई डॉक्टरों की सलाह मान रहा है

इस दौरान भुवनेश्वर ने कहा कि जो कुछ भी टीम की मीटिंग में डॉक्टर करने की सलाह दे रहे हैं, वो सब अमल में लाया जा रहा है। भुवी ने कहा "वैसे यह एक अहम बात है देखते हैं आज हमारी टीम मीटिंग होनी है। इस मीटिंग के बाद जो भी हमें निर्देश दिए जाएंगे या जो भी सबसे सही विकल्प सामने होगा हम सभी उसपर अमल करेंगे। यह सबकुछ टीम के डॉक्टर पर निर्भर करता है कि वो हमें क्या सलाह देते हैं।"