10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान

पहले सीजन की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है। खास बात यह है कि इस लीग के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से भी कई खास चेहरे शिरकत करने वाले हैं।इनमें बॉलीवुड की मशहूर अदाकार और सलमान की हीरोइन भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Oct 2018, 2:27 PM IST

Bollywood actress Zareen Khan to perform in afghanistan premier league

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में शिरकत करेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान

नई दिल्ली। भारत में खेली जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता को देखते हुए भारत के पड़ोसी देशों में भी इसी के तर्ज पर क्रिकेट लीग खेले जा रहे है।जैसे पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग, श्रीलंका में श्रीलंका सुपर लीग और बांग्लादेश में बांग्लादेश सुपर लीग खेले जा रहे है।अब इस कड़ी में भारत के एक और पड़ोसी देश का नाम जुड़ गया है। पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के नाम से टी-20 क्रिकेट लीग का आगाज होने जा रहा है। इस लीग के पहले सीजन की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है। खास बात यह है कि इस लीग के ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड से भी कई खास चेहरे शिरकत करने वाले हैं।इनमें बॉलीवुड की मशहूर अदाकार और सलमान की हीरोइन भी शामिल हैं।


टूर्नामेंट में भाग लेगी पांच टीमें
अफगान लीग के पहले संस्करण में पांच टीमें पकतिया, काबुल, बल्ख, नांगरहार और कंधार शामिल हैं। सभी फ्रेंचाइजियों की 17 से 20 सदस्यीय टीमें हैं। सभी टीमों ने स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा पांच-पांच विदेशी और एक एसोसिएट खिलाड़ी को रखा गया है जिन्हें ड्राफ्ट सिस्टम से चुना गया है। अफगान लीग कितना सफल हो पाता है, यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इतना तो तय है कि विस्फोटक बल्लेबाजों की बल्लेबाजी एक बार फिर दर्शकों को देखने को मिलेगी।

ओपनिंग सेरेमनी में दिखेंगे बॉलीवुड सितारे
5 अक्टूबर से शुरू हो रहे अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी कई लोगों की धड़कन बढ़ा सकती है क्योंकि यह तय किया गया है की इस बार बॉलीवुड सनसनी जरीन खान जिन्हें अफगानिस्तान और पकिस्तान में भी भारत जीतना ही पसंद किया जाता है । इस बार सलमान खान की फिल्मों में उनके साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी और भारत में लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली जरीन खान भी हिंदी गानों पर परफॉर्म करती हुई नजर आने वाली हैं । इसको लेकर खुद जरीन भी काफी उत्साहित हैं ।ओपनिंग सेरेमनी में जरीन भी परफॉर्म करने वाली हैं इसकी जानकारी अफगानिस्तान प्रीमियर लीग की ऑफिसल ट्विटर अकॉउंट से दी गई है । जिसको जरीन ने भी रीट्वीट किया है।