5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, अचानक गेंदबाजी कोच ने दिया इस्तीफा

डेविड सेकर ने साल 2016 में गेंदबाजी कोच का पद संभाला था।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Feb 07, 2019

David Saker

David Saker

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए लगभग चार महीने का समय बचा है और ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है। 2015 में विश्व कप का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में बुरे दौर से गुजर रही है। इस बीच गुरुवार को टीम के लिए एक और बुरी खबर आई। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच डेविड सेकर ने अचानक से ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

जस्टिन लैंगर के साथ चर्चा के बाद दिया इस्तीफा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेविड सेकर ने इस्तीफा देने से पहले टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ इस पर चर्चा की और बाद में ये फैसला लिया। विश्व कप से ठीक पहले उन्होंने इस्तीफा देकर ऑस्ट्रेलिया को बीच मझधार में छोड़ दिया है। टीम के लिए ये एक बड़ा झटका है।

डेविड के इस्तीफे पर लैंगर का बयान

डेविड सेकर के इस्तीफे को लेकर मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने भी मीडिया को बयान दिया है। उन्होंने कहा है, “डेविड और मेरे पिछले 9 महीने से टीम में भूमिका को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। ये सही वक्त है जब हम टीम के हित में अपनी राहें अलग कर लें। टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मैं डेविड का शुक्रिया करना चाहता हूं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजी अटैक में शामिल मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका निभाई है।”

अपने इस्तीफे को लेकर डेविड ने क्या कहा?

वहीं डेविड सेकर ने अपने इस्तीफे को लेकर कहा, “ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ बिताया मेरा समय काफी अच्छा रहा। मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को मुझे दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगा। मैंने अपने काम को काफी आनंद से किया। मैं अब अपने नए कोचिंग रोल को आगे बढ़ाना चाहता हूं।”