स्टार स्पोर्ट्स पर ब्रैड हॉग ने कहा कि इस बार दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनेगा। उनकी टीम बहुत मजबूत है। अगर साउथ अफ्रीका निडरता के साथ सेमीफाइनल जीत जाती है तो ये टीम फाइनल जीतकर पहली बार विश्व विजेता बनेगी। अफ्रीका के पास बहुत अच्छा कॉम्बिनेशन है। खिलाडि़यों में आक्रामकता के साथ विनम्रता भी हैं। मुझे बतौर कप्तान एडन मार्करम पसंद हैं, जो सटीक फैसले लेते हैं।