दरअसल, मैच में देरी इसलिए हुई, क्योंकि गुलबदीन लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और अंततः बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। हालांकि, इस घटना का ज्यादा असर नहीं हुआ, क्योंकि मैच से केवल एक ओवर कम किया गया और संशोधित लक्ष्य 114 रहा। हैरानी तो तब हुई जब गुलबदीन मैच के फिर से शुरू होने के बाद अगले ही ओवर में मैदान पर वापस आए और तंजीम हसन का विकेट लिया।