
ब्रेट ली ने चुनी टी20 वर्ल्ड कप की सर्वश्रेष्ठ टीम, भारत के 4 खिलाड़ी, बाबर आजम समेत इन दिग्गजों का नाम नहीं।
Brett Lee T20 World Cup XI : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने टी20 वर्ल्ड कप की सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पसंद के 11 खिलाड़ियों का चयन किया है। ब्रेट ली ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस टीम का ऐलान किया है। उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज के रूप में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स को चुना है। इस दोनों ही बल्लेबाजों ने टी-20 वर्ल्ड कप में धुंआधार बल्लेबाजी की थी। खास तौर पर इंडिया के खिलाफ सेमीफाइनल में इन दोनों ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर इंग्लैंड को 10 विकेट से जिताया था। ब्रेट ली ने अपनी ड्रीम टीम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और भारत के कप्तान रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी है।
ब्रेट ली की ओर से जारी की गई ड्रीम इलेवन में तीसरे स्थान पर विराट कोहली को जगह दी गई है। बता दें कि निजी तौर पर विराट कोहली के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप काफी अच्छा रहा था। उन्होंने न केवल इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप फॉर्मेट में जयवर्धने के रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बल्लेबाज बन गए। वहीं, ब्रेट ली चार नंबर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव को चुना है। क्योंकि सूर्या ने इस बार 360 डिग्री खेलकर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के दिग्गजों को हैरान कर दिया था।
पाकिस्तान के दो खिलाड़ी
ब्रेट ली ने 5वें नंबर पर धुआंधार बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को चुना है। फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोका था। जबकि छठे नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को चुना है तो 7वें नंबर पाकिस्तान के ऑलराउंडर शादाब खान का नाम रखा है। स्पिनर के तौर पर उन्होंने आदिल रशीद को 8वें नंबर पर रखा है। उन्होंने नंबर 9 पर उन्होंने तेज गेंदबाज सैम कुरेन तो 10वें नंबर पर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और 11वें स्थान पर भारत के अर्शदीप सिंह को रखा है।
यह भी पढ़े - रवि शास्त्री के बयान पर अश्विन का पलटवार
ब्रेट ली की टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन टीम
जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, हार्दिक पंड्या, शादाब खान, आदिल रशीद, सैम कुरेन, शाहीन अफरीदी और अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़े - धोनी ने नई कार में इन 2 क्रिकेटरों के साथ रांची में की जमकर मस्ती, देखें Video
Published on:
19 Nov 2022, 3:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.