
Prime Volleyball League: कालीकट हीरोज ने जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए प्राइम वॉलीबॉल लीग के तीसरे सीजन के 15वें मुकाबले में कोलकाता थंडरबोल्ट्स को 3-0 (16-14, 15-8, 15-5) से हराकर अपनी दमदार जीत दर्ज कर ली। जेरोम विनित को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ओनुर कुकुर के बेहतरीन खेल के सहारे कोलकाता थंडरबोल्ट्स ने मुकाबले में अपनी शानदार शुरुआत की, लेकिन जेरोम की खतरनाक सर्व ने थंडरबोल्ट्स के लिए कड़ी चुनौती पेश की। इसके बाद चिराग यादव और लुइज पेरोटो के अटैकिंग खेल ने कालीकट हीरोज के लिए वापसी करने में मदद की। लेकिन विनीत कुमार ने स्पाइक्स की बदौलत अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। यहां से ऐसा लग रहा था कि कोलकाता की टीम पहला सेट अपने नाम कर लेगी, लेकिन अश्वल राय की सुपर सर्विस ने कोलकाता थंडरबोल्ट्स को मुकाबले में आगे कर दिया। हालांकि तभी कालीकट हीरोज की टीम ने सुपर प्वाइंट जीतकर मैच में अपनी बढ़त कायम कर ली।
दूसरा सेट विनित बनाम विनीत हो गया
कालीकट हीरोज और कोलकाता थंडरबोल्ट्स के बीच दूसरा सेट विनित बनाम विनीत हो गया, क्योंकि इस सेट में दोनों टीमों की ओर से उनका बेस्ट अटैकिंग खेल देखने को मिला। चिराग ने सर्विस लाइन से अपने आक्रामक खेल के सहारे मुकाबले को कालीकट हीरोज के कब्जे में कर दिया। इसी बीच, मिडिल ब्लॉकर्स विकास मान और डेनियल मोटाजेदी ने कोलकाता थंडरबोल्ट्स के अटैक को रोकने के लिए डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया। उक्रा की बेहतरीन पास के दम पर कालीकट हीरोज की टीम ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और कालीकट ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़ें :DRS पर छिड़ा नया विवाद, माइकल वॉन ने बताया खत्म करने का अजीबो-गरीब फॉर्मूला
कालीकट को मिला कोलकाता की गलतियों का फायदा
जैसे ही उक्रा ने सुपर सर्व किया वैसे ही थंडरबोल्ट्स की टीम लय से भटकती हुई नजर आई। उधर चिराग ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। कोलकाता की टीम यहां से लगातार गलतियां करती चली गई और इससे कालीकट को फायदा मिलना शुरू हो गया। कालीकट हीरोज ने फिर टीम के सामूहिक प्रयास के दम पर इस सीजन की अपनी तीसरी दर्ज कर ली।
यह भी पढ़ें : Patrika Interview: आर्मी ने मेरी किस्मत बदल दी, भारतीय टीम में जगह बनाना सपना
Published on:
26 Feb 2024 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
