6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CSK vs SRH : गेंदबाजों की चांदी के बीच दोनों टीमों ने बनाया वो शर्मनाक रिकॉर्ड, जिसे कोई नहीं करना चाहेगा याद

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने बिना खता खोले अपना पहला विकेट खोया और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
ipl

CSK vs SRH : गेंदबाजों की चंडी के बीच, दोनों टीमों ने बनाया वो शर्मनाक रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं करना चाहेगा याद

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफ़ायर मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को ३ विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भले ही इस रोमांचक मैच में चेन्नई जीत गाय हो लेकिन हैदराबाद के साथ-साथ उन्होंने भी इस मैच में अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड कर लिया है।

ये शर्मनाक रिकॉर्ड किया अपने नाम
जी हां आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब प्लेऑफ में दोनों टीमों ने बिना खता खोले अपना पहला विकेट गवाया हो। मैच की शुरुआत होते ही पहली ही गेंद पर दीपक चाहर ने हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बोल्ड किया था वहीं भुवनेश्वर ने भी चेन्नई के सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन को पहले ही ओवर में बिना खता खोले पवेलियन भेज दिया। दोनों ही टीमों ने बिना खता खोले अपना पहला विकेट खोया और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।