5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Aus: मयंक पर नस्लीय टिप्पणी करना ऑस्ट्रेलियाई कॉमेंटेटर को पड़ा भारी, मांगनी पड़ी माफी

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की यह पुरानी आदत रही है की क्रिकेट जैसे भद्रजनों के खेल में भी जितने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहते हैं । अब जीत जैसे भी आये वो मायने रखता है कैसे आये वो नहीं । उनकी इसी संस्‍कृति के कारण स्मिथ और वॉर्नर जैसे प्‍लेयर्स बॉल टेम्‍परिंग के मामले में एक साल का सजा भुगत रहे हैं।
2 min read
Google source verification
commentator Kerry O'Keeffe apologises to Indian opener mayank agarwal

Ind vs Aus: मयंक पर नस्लीय टिप्पणी करना ऑस्ट्रेलियाई कॉमेंटेटर को पड़ा भारी, मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की यह पुरानी आदत रही है की क्रिकेट जैसे भद्रजनों के खेल में भी जितने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार रहते हैं । अब जीत जैसे भी आये वो मायने रखता है कैसे आये वो नहीं । उनकी इसी संस्‍कृति के कारण स्मिथ और वॉर्नर जैसे प्‍लेयर्स बॉल टेम्‍परिंग के मामले में एक साल का सजा भुगत रहे हैं। दूसरे टेस्‍ट में वर्तमान टीम के कप्‍तान टिम पेन भी भारतीय कप्‍तान विराट कोहली से भिड़ चुके हैं। अब नए मामले में ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर को अपने पहले ही टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे भारत के सलामी बल्‍लेबाज मयंक अग्रवाल की बढ़िया बल्लेबाजी देखि नहीं गई थी और उन्होंने मयंक पर नस्लीय टिप्पणी कर दी थी और अब जब सोशल मीडिया से लेकर बाकि सभी प्लेटफॉर्म पर उनकी बेइज्जती हो रही है तो उन्होंने अपनी करतूत के लिए माफ़ी मांगी है ।

मांगनी परी माफ़ी-
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के पहले दिन भारत एक मजबूत स्थिति में पहुंच गया था और इसके पीछे अपना पहला मैच खेल रहे मयंक अग्रवाल का बड़ा हाथ था । अपने पहले ही मैच में इस बल्लेबाज ने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं । भारतीय टीम लम्बे समय से एक अच्छे सलामी बल्लेबाज के लिए जूझती दिखी है । लेकिन मयंक ने यह साबित कर दिया है की वो लम्बे रेस के घोड़े हैं । आपको बता दें कि मयंक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्‍यू करते हुए 76 रन बनाए। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मयंक पर आस्‍ट्रेलियाई कमेंटेटर ने नस्‍लीय टिप्‍पणी कर डाली थी । जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था । और अब उन्होंने माफ़ी भी मांग ली है ।

नस्लीय टिप्पणी के बाद हुई आलोचना-
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर कैरी ओ कीफ ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के प्रथम श्रेणी करियर का मजाक बनाने के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा पदार्पण कर रहे बल्लेबाज का अपमान करना नहीं था।पूर्व स्पिनर ओ कीफ ने ‘फाक्स क्रिकेट’ के लिए कमेंटेटर की भूमिका निभाते हुए कहा था कि अग्रवाल ने अपना प्रथम श्रेणी तिहरा शतक ‘रेलवे कैंटीन स्टाफ’ के खिलाफ जड़ा है। इस टिप्पणी के लिए ओ कीफ की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई और ऑस्ट्रेलिया के लिए 24 टेस्ट खेलने वाले इस क्रिकेटर ने अग्रवाल पर टिप्पणी करने के लिए गुरुवार को माफी मांगी जिन्होंने अपने पहले ही टेस्ट में 76 रन की पारी खेली।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग