डिविलियर्स ने कहा कि हम इसकी ऑनलाइन नीलामी के जरिये दोनों देशों के जरूरतमंदों के लिए भोजन का इंतजाम करने में मदद कर सकते हैं। डिविलियर्स की बात से सहमति जताते हुए उस मैच में 109 रन बनाने वाले विराट ने कहा कि यह शानदार विचार है। विराट ने इसके लिए डिविलियर्स का आभार जताया कि वह भारत के लोगों की भी मदद करना चाहते हैं, जहां बड़ी संख्या में आपके प्रशंसक है। कोहली बोले, यह बेहद विशेष होगा। डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वह फिर किसी एक सत्र में इतने रन बना सकते हैं। इस कारण उन्होंने उस साल के अधिकतर चीजों को संभाल रखा है। डिविलियर्स बोले, इस परोपकार के लिए वह कुछ भी देने को तैयार हैं।