दिल्ली की लोकसभा सीट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अपनी कर्मचारी सरस्वती पात्रा के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक श्रद्धांजलि भी पोस्ट की है। बता दें कि सरस्वती पिछले छह सालों से गंभीर के घर पर काम कर रही थीं। गौतम ने ट्वीट में लिखा कि सरस्वती उनके परिवार का हिस्सा थीं। इसलिए सरस्वती का अंतिम संस्कार करना उनका कर्तव्य था। गंभीर ने यह भी लिखा कि हमेशा जाति, पंथ, धर्म या सामाजिक प्रतिष्ठा की परवाह किए बिना काम करना चाहिए। बेहतर समाज बनाने का यही एकमात्र तरीका है। उन्होंने आगे लिखा कि यह उनके भारत का विचार है। ओम शांति!