7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिग्गज क्रिकेटर के नाम हैं कई आईपीएल अवॉर्ड, लेकिन इन्हें नहीं पता, एंकर ने दी जानकारी

लॉकडाउन के कारण IPL को अनिश्चित काल के लिए स्थगित है। इस दौरान एंकर गौरव मिश्रा IPL पर एक क्विज शो आइसोलेशन प्रीमियर लीग लेकर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 22 Apr 2020, 5:41 PM IST

Amit Mishra

Amit Mishra

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वां सीजन देश में फैले कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि आईपीएल-2020 को 29 मार्च से होनी थी। यहां यह बताना उचित होगा कि एक आईपीएल देश में जारी है, लेकिन यह इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, बल्कि इसका नाम आईसोलेशन प्रीमियर लीग (IPL) है। यह एक ऑनलाइ क्विज शो है। जिसे एंकर गौरव कपूर लेकर आ रहे हैं। इस शो के आठवें एपिसोड में अमित मिश्रा (Amit Mishra) आए थे।

हार्दिक-नताशा ने डॉगी के साथ मस्ती करती वीडियो की शेयर, प्रशंसकों ने किया ट्रॉल

आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक है अमित मिश्रा के नाम

कोरोना वायरस के कारण देश में तीन मई तक लॉकडाउन है। इस दौरान एंकर गौरव कपूर एक ऑनलाइन क्विज शो लेकर आ रहे हैं। इसके हर एपिसोड में एक आईपीएल का क्रिकेटर हॉट सीट पर बैठता है और उससे आईपीएल से जुड़े रोचक सवाल और रिकॉर्ड्स के बारे में पूछा जाता है। इसके आठवें एपिसोड में दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा आए थे। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 157 विकेट लिए हैं, जबकि मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा ने 170 विकेट हासिल किए हैं। बता दें आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन बार हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी इस क्रिकेटर के नाम है।

डीजे ब्रावो ने धोनी के लिए बनाया खास गाना, सीएसके ने शेयर किया वीडियो

अपने ही रिकॉर्ड की नहीं थी अमित मिश्रा को जानकारी

इस एपिसोड में गौरव कपूर ने अमित मिश्रा से उनसे जुड़ा ही एक सवाल पूछा, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। इस एपिसोड के 15वें सवाल के रूप में गौरव ने पूछा कि आप आईपीएल में कितनी बार मैन ऑफ द मैच चुने गए हैं? इस पर अमित मिश्रा ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कंधे उचका दिए। उन्होंने कहा कि वह इस सवाल पर खुद को जीरो नंबर देते हैं। इस पर गौरव ने क्लू दिया कि यह आईपीएल इतिहास में रिकॉर्ड है। बतौर फुल टाइम गेंदबाज किसी ने इतनी ज्यादा बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीता है। इसके बावजूद अमित मिश्रा इस सवाल का जवाब नहीं दे पाए, तब गौरव ने ही उन्हें बताया कि आप आईपीएल में 11 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुके हैं और सिर्फ गेंदबाजी के दम पर और किसी ने इतनी बार यह अवॉर्ड नहीं जीता है। बता दें कि इस आईसोलेशन प्रीमियर लीग का शो आप यू-ट्यूब पर देख सकते हैं।