बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन इससे दो साल पहले वह पाकिस्तान की तरफ से एक मैच में मैदान में उतर चुके थे। बात 1987 जनवरी-फरवरी की है, जब पाकिस्तान की टीम वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आई थी। जहां दोनों देशों के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जानी थी। सीरीज से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच एकदिवसीय वार्मअप मैच खेला जाना था। इसमें सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान की तरफ से क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे थे।