रायपुर. बीसीसीआई सीके नायडू क्रिकेट ट्रॉफी में मेजबान छत्तीसगढ़ पहली पारी में 255 रन की बड़ी बढ़त लेने के बावजूद तीसरे मुकाबले में आंध्रप्रदेश के खिलाफ जीत से चूक गई। आंध्रप्रदेश ने मैच के चौथे व अंतिम दिन का खेल खत्म होने तक फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी में आठ विकेट पर 382 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा लिया। हालांकि, मेजबान टीम को पहली पारी में बढ़त लेने पर 3 अंक मिले। दूसरी पारी में छत्तीसगढ़ के गेंदबाज दीपक सिंह ने दो, गगनदीप सिंह व सत्यम दूबे को एक-एक सफलता मिली। इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम मुख्य कोच राजा बनर्जी और मैनेजर योगेश वर्मा के मार्गदर्शन में खेल रही है।