23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mohammed Siraj Birthday: ऑटो ड्राइवर के बेटे की नेटवर्थ पहुंची 60 करोड़ के पार, IPL में इस टीम के लिए बरपाएगा कहर

Cricketer Birthday on 13th March: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहें हैं। वह इस आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 13 Mar 2025, 10:36 AM IST

Mohammed Siraj Birthday

Mohammed Siraj Birthday Special: भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे कई क्रिकेटर रहे हैं, जो काफी गरीब परिवार से आते हैं लेकिन अब करोड़पति हैं। उसमें से एक नाम है मोहम्मद सिराज का, जो आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। मोहम्मद सिराज अब न सिर्फ टीम इंडिया के गेंदबाज हैं, वह सिर्फ आईपीएल स्टार नहीं बल्कि DSP भी हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं कि मोहम्मद सिराज का अब तक करियर कैसा रहा है और उनकी नेटवर्थ कितनी है। टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज अब तक भारत के लिए 96 मैच खेल चुका है, जिसमें 36 टेस्ट, 40 वनडे और 16 टी20 शामिल हैं। वह हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने से चूक गए थे।

मोहम्मद सिराज का जन्म हैदराबाद में हुआ था। वह ऑटो ड्राइवर के बेटे हैं। सिराज का बचपन काफी गरीबी में गुजरा है लेकिन उन्होंने संघर्ष से सफलता की कहानी लिख डाली है और युवाओं के लिए मिसाल बन गए। सिराज ने कभी हार नहीं मानी। उनकी कड़ी मेहनत ने पहले उन्हें हैदराबाद की टीम में जगह दिलाई फिर यहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग में जगह बना ली। आईपीएल 2017 में पहली बार उन्हें उनकी होमटाउन टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

मोहम्मद सिराज को भले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में शामिल कर लिया लेकिन उन्हें एक भी मैच के लिए मैदान पर नहीं उतारा। इसके बाद सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल कर लिया। सिराज ने RCB के साथ खेलते हुए अपनी धारदार गेंदबाजी की झलक दिखाई और यहीं से सिराज के करियर के सुनहरे पल शुरू हुए। अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई। 2019 में वनडे और 2020 में टेस्ट डेब्यू करने वाले सिराज को 2017 में ही टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिल गया था।

कहां से होती है सिराज की कमाई?

हालांकि अब वह टी20 और वनडे टीम से बाहर कर दिए गए हैं लेकिन सिराज जिस तरह के खिलाड़ी है, उससे ये तो तय है कि वह फिर वापसी करेंगे। एक ऑटो ड्राइवर के बेटे की नेटवर्थ 60 करोड़ से अधिक हो तो शायद आपको विश्वास न हो लेकिन वह क्रिकेटर बन जाए तो यह मुमकिन हो जाता है। सिराज ने नामुमकिन को ही मुमकिन कर दिखाया और उन्हें फिर कुछ ऐसा ही करना होगा, अगर भारतीय टीम में वापसी करनी है तो। सिराज के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए से बताई जाती है। आईपीएल से उन्हें 12.25 करोड़ रुपए मिलेंगे तो बीसीसीआई का ए ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट भी उनके पास है, जिसमें उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपए मिलते हैं। इसके अलावा विज्ञापन से भी कमाई करते हैं।

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने एक साल में जीता 5वां खिताब, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कहा- हरसंभव तरीके से…