24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैगनर की पत्नी इसी हफ्ते दे सकती हैं बच्चे को जन्म, पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध

Neil Wagner की पत्नी लूसिंडा डी टॉट प्रेगनेंट हैं और वह कभी भी वैगनर के बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

2 min read
Google source verification
neil wagner with wife Lucinda du Toit

neil wagner with wife Lucinda du Toit

वेलिंगटन : भारत के खिलाफ शुक्रवार से न्यूजीलैंड की टीम को टेस्ट सीरीज में उतरना है। इससे पहले उसके तेज गेंदबाज नील वेगनर (Neil Wagner) की उपलब्धता पर संशय खड़ा हो गया है। इस कारण कीवी टीम ने उनके कवर के तौर पर तेज गेंदबाज मैट हेनरी (Mat Henry) को जोड़ा है। लेकिन बताया जाता है कि हेनरी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। न्यूजीलैंड की टीम 21 फरवरी को भारत का सामना करने के लिए बेसिन रिजर्व मैदान पर उतरेगी।

वेगनर को है अपने पहले बच्चे का इंतजार

नील वेगनर को अपने पहले बच्चे का इंतजार है और वह दिन काफी करीब है। उनकी पत्नी लूसिंडा डू टोट किसी भी दिन वैगनर के बच्चे को जल्म दे सकती हैं। इस कारण सावधानीवश न्यूजीलैंड क्रिकेट उनके कवर के तौर पर मैट हेनरी को टीम से जोड़ा है।

द्रविड़ जूनियर का धमाल, दो महीने में लगाए दो दोहरे शतक, गेंदबाजी में भी दिखाया हाथ

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने ट्वीट कर दी जानकारी

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मैट हेनरी को नील वेगनर के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। वेगनर को अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार है।

मुंबईकर एजाज पटेल भारत के लिए भी बन सकते हैं खतरा, पाकिस्तान के लिए बने थे मुसीबत

जेमीसन को मिल सकता है मौका

हेनरी कीवी टीम के लिए 13 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्हें भारत के खिलाफ 13 सदस्यीय दल में जगह नहीं दी गई थी। उनका स्थान युवा तेज गेंदबाज काइली जेमीसन को दिया गया था। अब उन्हें वैगनर पर संशय की वजह से कवर के तौर पर कीवी टीम से जोड़ा गया है। हालांकि उनकी चोट पर स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में यह उम्मीद है कि वैगनर अगर नहीं खेलते तो उनकी जगह एकादश में हेनरी को नहीं, बल्कि छह फीट आठ इंच लंबेक तेज गेंदबाज जेमीसन को मौका दिया जा सकता है। जेमीसन अगर खेलते हैं तो वह टेस्ट में पदार्पण करेंगे।