8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 11: मुंबई इंडियंस की हार से धोनी-ब्रिगेड को बड़ा फायदा, दर्ज किया यह सुनहरा रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है।

2 min read
Google source verification
MAHENDRA SINGH DHONI

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को हुए मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। राजस्थान के लिए जीत के नायक रहे उनके सलामी बल्लेबाज जोस बुटलेर जिन्होंने इस सत्र में अपना लगातार पांचवां अर्धशतक जमाया। रॉयल्स की इस जीत से चेन्नई की टीम को खासा फायदा हुआ है।


CSK ने बनाई प्लेऑफ में जगह
मुंबई इंडियंस की हार से चेन्नई ने अपनी प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। अब मुंबई 16 अंकों तक नहीं पहुंच सकती। CSK और सनराइजर्स हैदराबाद के अलावा केवल दो टीम ऐसी हैं जो 16 अंक अर्जित कर सकती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के बाद चेन्नई के 16 अंक हो गए हैं। अब किंग्स XI पंजाब की टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है और राजस्थान रॉयल्स या कोलकाता नाइट राइडर्स में से एक टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है। इस स्थिति में चेन्नई का प्लेऑफ खेलना पक्का हो गया है।


CSK के नाम दर्ज हुआ यह रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आज तक जितने भी आईपीएल सत्रों में भाग लिया है, वह सभी में प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही है। ऐसा करने वाली चेन्नई पहली टीम है। दो सत्रों(2016 और 2017) के लिए CSK की टीम आईपीएल से बहार थी। इससे पहले चेन्नई की टीम ने 2015 में 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान प्राप्त किया था। 2014 में धोनी की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। CSK ने 2013 में पहला स्थान व 2012 में चौथा स्थान हासिल किया था। इससे पहले भी सभी आईपीएल सत्रों में CSK की टीम टॉप-4 में रही थी।


RR से हारी MI
जोस बटलर की 94 रनों की धुआंधार पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 47वें मैच में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान के लिए बटलर ने 9 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने 53 गेंदों पर 94 रन बनाकर राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा।